(जयपुर): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार यानी 1 नवंबर को राजस्थान में आदिवासियों के प्रसिद्ध शहीद स्थली मानगढ़ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मंच साझा किया। मोदी ने अपने 18 मिनट के संबोधन की शुरुआत हंसते हुए मुख्यमंत्री गहलोत की तारीफ के साथ की।
उन्होंने कहा- जब मैं मुख्यमंत्री था, तब हम मुख्यमंत्रियों की जमात में अशोक गहलोत जी हम सबसे सीनियर थे। आज भी मंच पर मौजूद शिवराज सिंह चौहान जी और भूपेन्द्र भाई के बीच वे ही सबसे सीनियर हैं। मोदी के इस बयान के बाद तीनों मुख्यमंत्री भी मुस्कुरा गए।
मोदी ने आगे कहा- आजादी के बाद इतिहासकारों ने आदिवासियों और गोविन्द गुरू के योगदान को इतिहास में जगह नहीं दी। दशकों पुरानी इस भूल को आज देश सुधार रहा है। मोदी ने इस बयान के जरिए इशारों ही इशारों में कांग्रेस पर निशाना साधा। कांग्रेस की गलती को सुधारने की बात कह दी।
वहीं जब गहलोत के बोलने की बारी आई तो उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के मुल्कों में जाते हैं तो इनका बहुत सम्मान होता है। गहलोत ने कहा कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यह गांधी का देश है। यहां कांग्रेस की वजह से 70 वर्षों से लोकतंत्र कायम है।
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharat Bandh: भारत बंद के चलते यह अवकाश केवल छात्रो…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…