Rajasthan Politics: राहुल गांधी पर गहलोत सरकार के मंत्री के बेटे का हमला, कहा-“राजस्थान में भ्रष्टाचार पर क्या विचार हैं?”

India News (इंडिया न्यूज़)Rajasthan Politics: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के चलते विपक्ष पार्टियां एक दूसरे पर लगातार कटाक्ष करने से बाज नही आ रही। इसी बीच जहां एक तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान से सियासत गरमाई हुई है, तो वहीं गहलोत सरकार में मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रदेश में चल रही सियासी घमासान को लेकर राहुल गांधी से कड़े सवाल किएं है।

केरल में नाव पलटने से हुई 20 से ज्यादा लोगों की मौत

दरअसल, हाल ही में केरल में नाव पलटने से हुई 20 से ज्यादा लोगों की मौत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। तो वहीं राहुल गांधी के ट्वीट पर अनिरुद्ध सिंह ने सवाल किया कि राजस्थान में भ्रष्टाचार पर क्या विचार हैं?

सचिन पायलट पिछले कुछ दिनों से वसुंधरा राजे

आपको बता दें कि सचिन पायलट पिछले कुछ दिनों से वसुंधरा राजे के शासन काल में हुए कथित भष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार पर हमलावर हैं।

बता दें कि हाल ही में बाड़मेर में उन्होंने कहा कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता रहा हूं और उठाता रहूंगा। वहीं अब अनिरुद्ध सिंह ने भी राहुल गांधी से इसको लेकर सवाल किया है।

पायलट गुट के खास नेताओ में से एक थे विश्वेंद्र सिंह

अगर बात की जाए अनिरुद्ध सिंह की तो आपको बता दें विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह को सचिन पायलट समर्थक माना जाता है। वहीं कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह भी पहले पायलट गुट के खास नेताओ में से एक थे, लेकिन अब उन्हें गहलोत खेमे का नेता बताया जाता है।

अनिरुद्ध सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब अनिरुद्ध सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। इससे पहले भी अनिरुद्ध राहुल गांधी को कई बार निशाने पर ले चुके हैं। एक बार तो उन्होंने राहुल गांधी को ‘झक्की’ तक बता दिया था।

SHARE
Nisha Parcha

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago