Politics News: चुनाव से पहले गहलोत सरकर ने किया महंगाई राहत कैंप शिविर का निरीक्षण और शिक्षा-स्वास्थ्य पर फोकस की बात

India News (इंडिया न्यूज़)Politics News,जयपुर: प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते सभी पार्टियां अपने पूरे जोश के साथ चुनाव प्रचार कर रही है। इसी बीच गहलोत सरकार भी बजट में पेश की गई सारी घोषनाएं धीरे-धीरे पूरा करते नजर आ रहे है। चुनाव से पहले राज्य सरकार अब तक कई योजनाओं पर चर्चा कर चुकी है। इस दौरान सरकार ने एक और योजना पर चर्चा की है। जी हां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार, 3 मई को नगर निगम सभागर में सरकार की कई योजनाओं पर चर्चा कर कहा कि उदयपुर लगातार तरक्की कर रहा है। उन्होंने इसे महाराणा प्रताप की धरती बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाडि़या, हरिदेव जोशी, शिवचरण माथुर और हीरालाल देवपुरा को भी याद किया।

नगर निगम सभागार में महंगाई राहत कैंप शिविर का निरीक्षण कर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस करने की भी बात कही। उन्होंने आगे कहा कि अब राजस्थान में आईआईटी भी है और आईआईएम भी। उन्होंने बेहतर शिक्षा के लिए प्रदेश में लगातार कॉलेज खोलने व बेटियों को आगे बढ़ाने की भी बात का जिक्र किया। उन्होंने राजीव गांधी का सपना पूरा करने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि सरकार जल्द ही 500 छात्रों को विदेश में अध्ययन के लिए अपने खर्च पर भेजेगी। बता दें कि सीएम ने यहां महंगाई राहत शिविर का अवलोकन किया। कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री गिरिजा व्यास, कांग्रेस स्टेरिंग कमेटी के सदस्य रधुवीर मीणा, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त जगदीशराज श्रीमाली, निर्वतमान कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, दिनेश श्रीमाली, पंकज शर्मा, कांग्रेस नेता सज्जन कटारा व विवेक कटारा सहित कई नेता मौजूद रहे।

बच्चों के बीच मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिवस

पार्टी के प्रमुख समाजसेवियों ने बच्चों के बीच जाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस के अवसर की खुशियां बाटी। बता दें कि समाजसेवी पीयूष कच्छावा, फतह सिंह, राजीव सुहालका व सुरेश श्रीमाली बुधवार, 3 मई को देवाली में राजस्थान बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित हंसराज चिल्ड्रन हॉल में बच्चों के साथ जन्मदिवस मनाया। यहां प्रमुख समाजसेवियों ने बच्चों को मिठाई भी वितरित की। निराश्रित बच्चों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान संस्था सचिव जी.एस.शर्मा, नीतू सिंह, एस.वी.सिंह, सारिका भट्ट, प्रमिला कुमावत मौजूद रहे।

सीएम का आशा धाम आश्रम में काटा गया केक

आसाराम आश्रम की संचालिका सिस्टर द्वारा सीएम के दीर्घायु कामना कर प्रार्थना सभा का आयोजन किया। बता दें कि कांग्रेस नेता दिनेश श्रीमाली के नेतृत्व में आशा धाम आश्रम में केक काटकर जरूरतमंद वीमंदित लोगों के बीच भोजन करवाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन मनाया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के भूषण प्रकाश, नवदीप आमेटा, राजेश कुमावत सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

गहलोत के जन्मदिन पर हुआ रक्तदान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ व महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने रक्तदान किया। जयदेव पांडा, छैलसिंह, राजपुरोहित, हनुमान राम, जगदीश पुरोहित, गोतम पुरोहित, तनवीर भादू, मोहित वैष्णव, चेतन खटीक, प्रवीण कुमार, ओम प्रकाश चौधरी, तेज प्रकाश चौधरी ने रक्तदान किया। पंकज कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा की अशोक गहलोत इसी तरह अनवरत राजस्थान प्रदेश की जनता की सेवा करते रहे। इस मौके पर अशोक तंबोली, सुभाष चोपड़ा, राजेंद्र राव, प्रमोद वर्मा, उमेश शर्मा, फिरोज अहमद शेख सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर की गई तस्वीर भेंट

राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगो को लेकर आज कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर तस्वीर भेंट कर अपनी लंबित मांगों का ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर प्रदीप गर्ग, मोहम्मद अशफाक, आदित्य पांडेय सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

SHARE
Nisha Parcha

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago