Politics News: महिला आरक्षण को लेकर BJP पर बरसी अलका लांबा, ब्रज भूषण को बनाया निशाना

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Politics News: केंद्र सरकार द्वारा बीते दिने संसद का विशेष सत्र बुलाकर महिला आरक्षण कानून लाने पर अब लगातार कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। सोमवार, 25 सितंबर को देश के 21 राज्यों में कांग्रेस की महिला नेताओं द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा को आड़े हाथों लिया गया। जयपुर पीसीसी कार्यालय में महिला आरक्षण मुद्दे को लेकर कांग्रेस की CWC सदस्य अलका लांबा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। लम्बा ने कहा “भाजपा OBC औऱ महिला विरोधी है। जिसने देश की जनता ध्यान भटकाने का काम करती है। सदन में महिला आरक्षण कानून का कांग्रेस ने समर्थन किया लेकिन NDA सरकार ने लागू करने में रोड़ा अटकाया है।”

इसी चुनाव से लागू हो महिला आरक्षण-लाम्बा

लाम्बा ने मांग रखते हुए कहा “महिला आरक्षण इसी चुनाव से लागू हो, जो जनगणना औऱ परिसीमन की शर्तें लगाई गई है उन्हें हटाया जाए और 2011 की जनगणना को आधार मानते हुए देश की आधी आबादी को अधिकार देना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा “पंचायती राज और निकाय में जो अधिकार मिले है वह अधिकार राजीव गाँधी ने दिए है। जिसके चलते आज 15 लाख महिलाएं निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं।” तो वहीं, अलका लाम्बा ने भाजपा पर आधी आबादी को अपमानित करने का गंभीर आरोप लगते हुए कहा “भाजपा के सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह योन शोषण करता था। पहलवान बेटियों ने जब आंदोलन किया तो भाजपा सरकार ने दिल्ली की सड़कों पर बेरहमी से घसीटा। अगर महिला आरक्षण लागू हो जाए तो देश की बेटियां संसद और विधानसभा पंहुचेगी। केंद्र सरकार को ओबीसी महिलाओं को आरक्षण देकर ओबीसी दलित आदिवासी को उनका हक दें।”

BJP ने वसुंधरा राजे का अपमान किया-लाम्बा

उन्होंने कहा “कांग्रेस इस लड़ाई को देशभर में लड़ेगी हम पीछे नहीं हटेंगे।  लाम्बा ने इस दौरान निहाल चंद मेघवाल पर भी लगे महिला उत्पीड़न के मामले का जिक्र कर भाजपा को आड़े हाथों लिया। अलका लाम्बा ने इस दौरान पीएम मोदी के प्रदेश दौरे और भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर कहा “राजस्थान के सभी 25 सांसद नकारा औऱ निक्कमे हैं, इसलिए पीएम मोदी उन्हें परिवर्तित करने का संदेश दे रहे। मोदी जी के सड़कों पर होर्डिंग लगे हैं, राजस्थान में परिवर्तन का नारा लगाया जा रहा, लेकिन सभी सांसद जब BJP के है, उन्होंने 10 साल में क्या किया।” अलका लांबा ने कहा “वसुंधरा राजे का BJP ने अपमान किया। गहलोत सरकार की वजह से एलपीजी सस्ती हुई है जिसके चलते केंद्र सरकार को भी झुकना पड़ा। अब महिला आरक्षण को झुनझुना नहीं बनने देंगे। Bjp सरकार इसे जुमला बनाना चाहती है।

Bjp का नाम भारतीय जुमला पार्टी होना चाहिए-लाम्बा

वहीं इस दौरान मोदी के जयपुर दौरे को लेकर मंत्री ममता भूपेश ने ईआरसीपी की मांग रखते हुए कहा “पांच वर्ष पहले पीएम मोदी ने ही ERCP को राष्ट्रीय परियोजना करने की घोषणा की थी लेकिन अब आ रहे है तो आज ही पीएम मोदी ईआरसीपी को राष्ट्रिय परियोजना बनाने की घोषणा करेंगे।” उन्होंने कहा “Bjp का नाम भारतीय जुमला पार्टी होना चाहिए, महिला आरक्षण पर बीजेपी की नीयत नीति ठीक नहीं है। 2024 में इंडिया के आगे bjp का तख्तापलट होगा।”

SHARE
Nisha Parcha

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago