Political News: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार को महिला सुरक्षा के लिए घेरा, कहा-“राजस्थान का किसान बदहाल है”

India News (इंडिया न्यूज),Rajasthan Political News: प्रेस वार्ता में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा “राजस्थान की इस नकारा, निकम्मा और भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना ही हमारा लक्ष्य है। राजस्थान भारत के बदलते हुए परिदृश्य में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सके और देश का ग्रोथ इंजन बन सके, इसके लिए राजस्थान में हम डबल इंजन की सरकार बनाएंगे।” 16 सितंबर यानी शनिवार को भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेखावत ने गहलोत सरकार को महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, केंद्र की योजनाओं का क्रियान्वयन न करने, भ्रष्टाचार, पेपरलीक जैसे मुद्दों पर घेरा। उन्होंने कहा कि राजस्थान का किसान बदहाल है। कर्जमाफी का वादा गहलोत सरकार ने पूरा नहीं किया।

किसानों को मिलेगा फसल बीमा योजना का लाभ

सरकार की वादा-खिलाफी के चलते 2000 से ज्यादा किसान आत्महत्या करने को मजबूर हुए हैं। 20,000 किसानों की जमीन नीलाम हो गई। बिजली न मिलने के चलते किसान खून के आंसू रोने के लिए मजबूर है। इस बदहाली की सुध लेने के लिए गिरदावरी करने की आवश्यकता है, क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट उसके बाद हो पाएगा, फिर नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ की गई फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को मिल पाएगा, लेकिन दुर्भाग्य है कि पटवारी, गिरदावरी और रेवेन्यू डिपार्टमेंट के कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण से आज उस दिशा में कोई काम नहीं हो पा रहा है। पत्रकार वार्ता में यात्रा संयोजक व राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद सी आर चौधरी, यात्रा सह संयोजक जोगेश्वर गर्ग, यात्रा मीडिया प्रमुख अशोक सिंह शेखावत, नागौर देहात जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, प्रभारी अशोक सैनी मौजूद रहे।

दुनिया की सबसे तेज है भारत की अर्थव्यवस्था

केंद्र की मोदी सरकार और राजस्थान की गहलोत सरकार की तुलना करते हुए शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी खेल से खेती तक, इंजीनियरिंग से सेमीकंडक्टर तक और सोलर एनर्जी से हाइड्रोजन एनर्जी तक भारत को दुनिया का चैंपियन बनने के लिए काम करते हैं। भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ाने वाली अर्थव्यवस्था बनाते हैं। दूसरी तरफ गहलोत सरकार राजस्थान का सम्मान निरंतर गिराते हुए राज्य को दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में लाने का पाप करती है। अब इस पाप का घड़ा भर चुका है। राजस्थान की जनता इस पाप के घड़े को संकल्प की शक्ति के साथ में फोड़ने वाली है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जिस तरह के हालात आज बने है, समाज के सभी लोग उसे लेकर चिंतित हैं।

18 करोड़ भाजपा सदस्यों के नेता है नरेंद्र मोदी

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से जुड़े एक सवाल के जवाब में शेखावत ने कहा कि वसुंधरा जी हमारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री रही हैं। राजस्थान की दो बार नेता प्रतिपक्ष रही हैं। वो हमारे लिए आदरणीय नेता हैं। जहां तक प्रश्न गुटबाजी का है तो हम सब सामूहिक नेतृत्व के आधार पर कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए काम कर रहे हैं। देश के 18 करोड़ भाजपा सदस्यों के नेता नरेंद्र मोदी हैं। सबका चिह्न कमल का फूल है। भारत माता का उत्कर्ष ही हम सबका लक्ष्य है। शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान परिवार में एक करोड़ 80 लाख लोग हैं। हम सब का एक ही संकल्प है कि इस नकारा, निकम्मा और भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकें।

शेखावत ने लगाए बेनीवाल पर कई आरोप

ज्योति मिर्धा को लेकर हनुमान बेनीवाल के आरोपों पर शेखावत ने कहा कि उनको पहले इस बात का स्पष्टीकरण देना चाहिए कि क्या वह भी हाइअर्ड थे या नहीं? शेखावत ने इस बात को भी सिरे से खारिज किया कि ज्योति मिर्धा को हराने के लिए हनुमान बेनीवाल का सहारा लिया गया था। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व और विचारधारा में विश्वास रखते हैं, उन सब का पार्टी में स्वागत है।

सवाल पूछने पर दिए जवाब

चुनाव में टिकट वितरण से जुड़े सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा “किसको टिकट मिलना है, यह तय करना पार्लियामेंट्री बोर्ड का काम है। कौन व्यक्ति कहां जीत सकता है, कौन व्यक्ति कहां उपयोगी साबित हो सकता है, किस व्यक्ति का संगठन में उपयोग है, किस व्यक्ति का सरकार में उपयोग है या किस व्यक्ति का सदन में उपयोग है, यह तय करना संगठन का काम है।” भाजपा सत्ता में आई तो कैसी सरकार देगी? के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा “स्वच्छ प्रशासन होगा। अपराध पर लगाम लगेगी। राजस्थान की जो क्षमता है, उस क्षमता के अनुरूप राजस्थान काम करे। राजस्थान विकसित होते भारत का ग्रोथ इंजन बने। इस लक्ष्य को लेकर भाजपा सरकार बनाने के लिए आ रही है।” इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रभारी अशोक गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष सी आर चौधरी, यात्रा संयोजक जोगेश्वर गर्ग मौजूद रहे।

SHARE
Nisha Parcha

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago