Parivartan Sankalp Yatra: मंच पर पोस्टर लगाने चढ़े भाजपा कार्यकर्ता को विधायक मदन दिलावर के बेटे ने जड़ा थप्पड़, हंगामा शुरू

India News (इंडिया न्यूज़), Parivartan Sankalp Yatra: कोटा जिले के रामगंजमंडी में भाजपा की परिवर्तन यात्रा ने प्रवेश किया। यात्रा के प्रवेश से पहले ही भाजपा कार्यक्रताओं में गुटबाजी देखने को मिली। यात्रा के स्वागत को लेकर कार्यकर्ता एक दूसरे से भिड़ते नजर आए। इसी गहमागहमी के बीच मंच पर पोस्टर लगाने चढ़े भाजपा कार्यकर्ता को विधायक मदन दिलावर के पुत्र पवन दिलावर ने थप्पड़ जड़ दिया। जिससे वहां हंगामा मच गया। इस दौरान पुलिस ने बीच बचाव कर कार्यकर्ताओ को अलग किया।

मदन दिलावर के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे

इसके बाद में कार्यकर्ताओं ने विधायक मदन दिलावर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिस पर पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत कराया। मिली जानकारी के अनुसार, परिवर्तन यात्रा के दौरान स्टेज पर लगे पोस्टर को लेकर विवाद पैदा हुआ जिस पर विधायक मदन दिलावर के पुत्र पवन दिलावर ने एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। इससे आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता ही मदन दिलावर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।

उत्तराखंड के सीएम ने किया यात्रा का स्वागत

इसके बाद यात्रा रामगंजमंडी पहुचीं। जहां उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को हाथों में गदा देकर स्वागत किया गया। इसके बाद सीएम ने लोगो को सम्भोधित करते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियां बताई। इसके बाद सीएम ओर विधायक दिलावर ने अम्बेटकर की मूर्ति पर माल्या अर्पण किया।

देवस्थान से चार रथ पर रवाना हुई यात्रा

परिवर्तन संकल्प यात्रा प्रदेश के चार देवस्थान से चार रथ 2, 3, 4 और 5 सितंबर को अलग अलग हिस्सों से रवाना हुए थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्रियों ने इन रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 2 सितंबर को सवाई माधोपुर से रवाना होने वाली पहली यात्रा का समापन हो गया है। यह यात्रा जयपुर शहर पहुंच चुकी है जहां मंगलवार शाम अलग अलग स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। तीन सितंबर को रवाना हुई दूसरी परिवर्तन यात्रा झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र पहुंची है।

 

 

 

 

SHARE
Nisha Parcha

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago