Tuesday, July 2, 2024
Homeराजस्थानParineeti-Raghav Wedding: बहन परिणीति की शादी में उदयपुर नही जाएंगी प्रियंका चोपड़ा,...

Parineeti-Raghav Wedding: बहन परिणीति की शादी में उदयपुर नही जाएंगी प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया मैसेज शेयर कर बताई वजह

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti-Raghav Wedding: कई दिनों से हवा में परिणिति और राघव की शादी की धूम मची हुई है। ऐसे में कई समय से बड़ा सवाल यह सामने आ रहा था कि उनकी कसन यानी की प्रियंका चोपड़ा शादी में शामिल होंगी या नहीं। अभी तक प्रियंका चोपड़ा भारत नहीं पहुंची थी। जिसके बाद यह अटकलें लगाए जाने लगे कि प्रियंका शादी में शामिल नहीं होने वाली है। ऐसे में प्रियंका का अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के लिए एक मैसेज सामने आया है।

उदयपुर में परिणीति और राघव के प्री वेडिंग फेस्टिवल

उदयपुर में परिणीति और राघव के प्री वेडिंग फेस्टिवल से कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के लिए एक मैसेज शेयर किया। जिसमें प्रियंका ने परिणीति की एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह मस्ती करते हुए नजर आ रही है और उनके हाथ में ड्रिंक का एक गिलास है। ऐसे में प्रियंका इस तस्वीर को अपनी स्टोरी पर लगाते हुए लिखती है, ‘मैं आशा करती हूं तुम हमेशा खुश रहो और अपने बड़े दिन को अच्छे से एंजॉय करो मैं तुम्हारे लिए हमेशा विश्व करती रहूंगी मेरी प्यारी#newbeginnings’

परिणीति-राघव की ग्लैमरस वेडिंग

परिणीति-राघव की ग्लैमरस वेडिंग में प्रियंका चोपड़ा अब शामिल नहीं होगी इसको लेकर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर कि। दूसरी ही तरफ राघव चड्ढा की तरफ से कई पॉलीटिशियंस जिसमें दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल है। इसके अलावा बॉलीवुड सितारों में से अक्षय कुमार का नाम सामने आ रहा है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular