Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानParineeti-Raghav Marriage: 'आप' नेता राघव चड्ढा के संग जल्द सात फेरे लेंगी...

Parineeti-Raghav Marriage: ‘आप’ नेता राघव चड्ढा के संग जल्द सात फेरे लेंगी परिणीति, इस नेता ने भी दी बधाई

- Advertisement -

Parineeti-Raghav Marriage: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग अफेयर के कारण इन दिनों खूब लाइमलाइट में बनी हुई है। वहीं दोनों कई बार साथ में स्पॉट हुए थे, जिससे उनके अफेयर की खबरें बढ़नी शुरू हो गईं थी। यहां तक कि ‘आप’ नेता संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora)ने भी राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को बधाइया दी थीं, जिससे उनकी शादी की खबरें तेज हो गईं है। इससे सब लोगों को लग रहा है की परिणीति चोपड़ा ‘आप’ नेता राघव चड्ढा के संग जल्दी ही शादी करने वाली है।

‘आप’ नेता संजीव अरोड़ा ने दी बधाई

इस बात को हवा तब और मिल गई जब आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने उन दोनों को बधाई दी और ट्वीट किया, मैं राघव_चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं। उनके मिलन को ढेर सारा प्यार, खुशी और साथ मिले। मेरी शुभकामनाएं। संजीव ने अपने ट्वीट के साथ राघव और परिणीति चोपड़ा की दो तस्वीरें भी जोड़ीं जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही सगाई या शादी करने जा रहे हैं।

एयरपोर्ट पर परिणीति और राघव को एक साथ स्पॉट किया गया था

बता दें कि शादी की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) बुधवार की रात एयरपोर्ट पर स्पॉट भी हुए थे। हालांकि एक्ट्रेस मीडिया को नजरअंदाज करते हुए जल्दी से कार में बैठकर चली गई थीं। वहीं परिणीति चोपड़ा भारत आने के बाद राघव चड्ढा से भी मिली थी। लेकिन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की कोई भी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल नहीं हुई थी।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular