Pakistanis got Indian Citizenship: पाकिस्तान से विस्थापित 6 लोगों को मिली भारतीय नागरिकता, खुशी के आंसू

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Pakistanis got Indian Citizenship: जयपुर कलक्ट्रेट में गुरुवार को पाकिस्तान से आए छह विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर दक्षिण शैफाली कुशवाह ने कविता बाई, निर्मलदास, शभागू मल, पूरी बाई, मुकेश लाल एवं शंकरलाल को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किये।

शंकरलाल ने कहा, “आज कई सालों का इंतजार खत्म हुआ है। अब हम गर्व से कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं।” नागरिकता न होने के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब वे योजनाओं का लाभ उठाकर अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर कर पाएंगे।

यह सभी लोग पाकिस्तान में अत्याचार से परेशान होकर भारत आए थे। जयपुर के मानसरोवर में इनके कई परिवार रहते हैं। रिश्तेदारी के नाते इनका भारत आना-जाना होता था, लेकिन पाकिस्तान के अत्याचारों से बचने के लिए उन्होंने जयपुर में शरण ले ली थी।

नागरिकता मिलने पर खुशी

नागरिकता मिलने पर सभी लोग बहुत खुश हैं। उन्होंने भारत सरकार का धन्यवाद दिया और कहा कि अब उन्हें भारत में रहने का पूरा अधिकार मिल गया है। यह खबर उन सभी पाकिस्तानी विस्थापितों के लिए उम्मीद की किरण है जो भारत में नागरिकता पाने का इंतजार कर रहे हैं।

भावनाएं आयीं सामने

6 पाकिस्तानी विस्थापितों को आख़िरकार भारतीय नागरिकता मिलने पर आँसू बह निकले। भारतीय नागरिकता पाने के लिए संघर्ष कर रहे, पाकिस्तान छोड़कर भारत आए पाकिस्तानी विस्थापित परिवारों को अब धीरे-धीरे वर्षों का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। गुरुवार का दिन जयपुर में रह रहे ऐसे 6 पाक विस्थापितों के लिए खुशियां लेकर आया, जिन्हें अब भारतीय नागरिकता मिल गई है।

Read Also :

Rajasthan News: 1 जुलाई से फॉरेंसिक साइंस का महत्व और अधिक बढ़ जाएगा: डीजीपी

G7: मेलोनी बनीं सबसे ताकतवर नेता!

SHARE
Srishti Singh

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago