Sunday, June 23, 2024
Homeराजस्थानप्रदेश के कई जिलो में धड़ल्ले से चल रही अफीम की खेती,...

प्रदेश के कई जिलो में धड़ल्ले से चल रही अफीम की खेती, पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त किए अफीम के पौधे

- Advertisement -

(इंडिया न्यूज),जयपुर: (Opium cultivation is going on indiscriminately in many districts) प्रदेश में इन दिनों धड़ल्ले से नशे की खेती की जा रही है। आए दिन राज्य की पुलिस अवैध अफीम की खेती के मामलो की पोल खोलती नजर आती है। बुधवार यानी एक मार्च को भी पुलिस ने दो राज्य के दो जिलों में कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम के पौधे जब्त किए।

मिली जानकारी के अनुसार टोंक जिले के मेहंगदवास थाने की पुलिस ने 8 हजार अफीम के पैधो के खेत से जब्त किए। इसी के साथ ही बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना गांव में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने 601 अफीम के पौधे खेत से बरामद किए हैं।

फरार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूर्चा गांव में अफीम की पैदावार के संबंध में सूचना मिली थी। आपको बता दे कि जहां सौंफ की खेती हो रहा थी वही अवैध रूप से अफीम के पौधे उगा रखे थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके पर नहीं मिले। पुलिस ने खेत से 1096 किलो 580 ग्राम वजन के 8 हजार अफीम के पौधे जब्त किए।

फरार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। तो वहीं बाड़मेर जिले से अफीम की खेती करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान पुलिस ने अफीम के 601 अवैध पौधे बरामद किए हैं। आरोपी के पास से पुलिस ने 25 किलो डोडा पोस्त भी बरामद किया गया है।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular