Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानOperation Vayu Shakti 2022 युद्धाभ्यास में राफेल पर रहेगी सबकी नजर

Operation Vayu Shakti 2022 युद्धाभ्यास में राफेल पर रहेगी सबकी नजर

- Advertisement -

Operation Vayu Shakti 2022

इंडिया न्यूज, जोधपुर:

Operation Vayu Shakti 2022 : राजस्थान के जयपुर में पिछले कई दिनों से भारतीय एयरफोर्स युद्धाभ्यास कर रही है। इस युद्धाभ्यास को देखने 7 मार्च को देखने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी भी पोकरण आ सकते हैं। यह युद्धाभ्यास तीन साल में एक बार किया जाता है। वहीं इस युद्धाभ्यास में पहली बार फाइटर जेट राफेल भी हिस्सा होगा। युद्धाभ्यास में सबकी नजरे राफेल पर होंगी क्योंकि ऑपरेशन वायुशक्ति में पहली राफेल शामिल हो रहा है। इसके अलावा इस युद्धाभ्यास में 148 विमान हिस्सा होगें।

तीन साल में एक बार होता है युद्धाभ्यास

राजस्थान के पोकरण में हर तीन साल एक बार यह युद्धाभ्यास किया जाता है। वहीं इस बार यह इसलिए खास है क्योंकि इस युद्धाभ्यास में पहली बार राफेल लड़ाकू विमान शामिल होगा। इस युद्धाभ्यास में वायुसेना फायरिंग रेंज में आसमान से जमीन पर निशाना साध रहे हैं। यानि निर्धारित लक्ष्यों को टारगेट करती है। इस युद्धाभ्यास में 109 लड़ाकू विमान, 24 हेलीकॉप्टर शामिल होगें। जगुआर लड़ाकू विमान, सुखोई-30 लड़ाकू विमान, मिग-29 लड़ाकू विमान, तेजस लड़ाकू विमान प्रदर्शन करेंगे।

Also Read : IND vs SL 1st Test भारत और श्री लंका के बीच पहला टेस्ट कल से मोहली में

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular