Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानNagaur Crime News प्राइवेट पार्ट पर मिले चोट के निशान, दुष्कर्म की...

Nagaur Crime News प्राइवेट पार्ट पर मिले चोट के निशान, दुष्कर्म की आशंका

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नागौर:

Nagaur Crime News : राजस्थान के नागौर में 6 दिन से लापता महिला एक सूखे तालाब में बेहोश मिली है। बताया जा रहा है कि महिला के शरीर और प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान होने से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। महिला को डीडवाना के बांगड़ हॉस्पिटल में ले जाया गया था।

जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया। वहीं परिवार ने पुलिस को दो लोगों पर किडनैपिंग का शक होने की बात बताई थी। जिसके बाद पुलिस ने उनसे पुछताछ कर छोड़ दिया था। इसके बाद एसपी ने इस मामले में सीआई और कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया। यह मामला डीडवाना थाना क्षेत्र का बताया जा रह है। (Nagaur Crime News)

पुछताछ के बाद संदिग्धों को छोड़ा (Nagaur Crime News)

वहीं इस मामले में परिजनों ने 2 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने उन्हें पकड़ा भी था। लेकिन पुलिस ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। और पुछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। जब यह मामला नागौर एसपी तक पहुंचा तो उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करते सीआई नागौर कॉन्स्टेबल राममूर्ति जोशी ने सस्पेंड कर दिया है।

दोनों पर मामले में लापरवही बरतने व अधिकारियों से जानकारी छिपाने का आरोप है। इससे पहले देवर ने अपनी भाभी के लापता होने की रिपोर्ट 6 फरवरी को दर्ज करवाई थी। वहीं इसके बाद कल यानि गुरुवार को महिला घायल हालत में मिली है। पुलिस ने महिला को अस्पताल में पहुंचा कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।(Nagaur Crime News)

Also Read : Bikaner News संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिवार ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular