होम / अफ्रीका के कांगो में शहीद हुए वीर सपूतों का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचा, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

अफ्रीका के कांगो में शहीद हुए वीर सपूतों का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचा, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

• LAST UPDATED : July 31, 2022

इंडिया न्यूज़, Rajasthan News: संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन की ओर से अफ्रीका के कांगो (अफ्रीका) में तैनात दो भारतीय जवान कुछ दिन पहले वीरगति को प्राप्त हो गए थे। वहीं आज इन वीर सपूतों के पार्थिव देह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ शहीदों की पार्थिव देह को कंधा देकर उन्हें जन्मभूमि के लिए रवाना किया।

बाड़मेर के रहने वाले थे दोनों जवान

अफ्रीका के कांगो में राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले दो जवान शहीद हो गए थे। जानकारी के अनुसार कांगो में हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों जवानों की मृत्यु हुई थी। राजस्थान के दोनों जवान संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का हिस्सा थे। ये दोनों जवान शहीद सांवलाराम विश्नोई और दूसरे शीशराम थे।

सीएम गहलोत और भारत के विदेश मंत्री ने जताया था दुःख

वहीं इस घटना पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुःख जताते हुए ट्वीट कर लिखा कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में सीमा सुरक्षा बल के दो वीर भारतीय शांति सैनिकों की मृत्यु पर गहरा दुख हुआ। वे MONUSCO का हिस्सा थे। इन नृशंस हमलों के अपराधियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए और उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए।

सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो में शांति सेना में तैनात दो भारतीय सीमा सुरक्षा बल के सैनिकों की मृत्यु दुखद है। मैं दोनों जवानों की शहादत को नमन करता हूं। इस घटना में शहीद हुए BSF के दोनों जवान श्री सांवलाराम विश्नोई बाड़मेर एवं श्री शिशुपाल सिंह सीकर के निवासी थे।

मैं भारत सरकार से निवेदन करता हूं कि श्री सांवलाराम एवं श्री शिशुपाल के हत्यारों को अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत न्यायपूर्ण कार्रवाई के दायरे में लाकर न्याय सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें : राजस्थान के दो लाल अफ्रीका के कांगो में शहीद, सीएम गहलोत ने केंद्र से की न्याय की मांग

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox