होम / उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान और हरियाणा में लगातार गिर रहा पारा मौसम विभाग के अनुसार 25 नवंबर के बाद उत्‍तर भारत के लोगों को शीतलहर के लिए रहना होगा तैयार

उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान और हरियाणा में लगातार गिर रहा पारा मौसम विभाग के अनुसार 25 नवंबर के बाद उत्‍तर भारत के लोगों को शीतलहर के लिए रहना होगा तैयार

• LAST UPDATED : November 25, 2022

(जयपुर): दिल्‍ली एनसीआर में सुबह और शाम को ठंड महसूस की जा रही है। तो वहीं, उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान और हरियाणा में भी पारा लगातार गिर रहा है।

मौसम विभाग की मानें तो 25 नवंबर के बाद उत्‍तर भारत के लोगों को शीतलहर के लिए तैयार रहना चाहिए। वहीं, आज पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जिस कारण ठंड बढ़ सकती है।

दिल्‍ली में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना

दिल्‍ली में आज तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। तेज हवा चलने के कारण दिल्ली एनसीआर में वायु की गुणवत्ता में मामूली सुधार देखा जा रहा है। हालांकि, आज दिल्‍ली-एनसीआर में सुबह कोहरा देखने को मिला, लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते हालात बदलने की पूरी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। दिल्‍ली में आज न्‍यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

दिल्‍ली की मुकाबले उत्‍तर प्रदेश में मौसम गर्म

दिल्‍ली की मुकाबले उत्‍तर प्रदेश में आज मौसम गर्म रहेगा। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है।

लखनऊ में सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी दिखाई दे रहा है। इधर, दिल्‍ली से सटे गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। यहां भी सुबह के वक्त लोगों को कोहरा दिखाई दिया।

मध्य प्रदेश में आज से मौसम ले सकता करवट

मध्य प्रदेश में आज से मौसम करवट ले सकता है। यहां शीत लहर का कहर जारी हो सकता है। एमपी में 15 नवंबर के बाद से मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया था।

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव होगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मध्य प्रदेश में 25 नवंबर से मौसम करवट लेगा।

पहाड़ी क्षेत्रों में कई स्थानों पर हिमपात की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। इससे चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी राजस्थान के ऊपर देखा जा सकता है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना के साथ कई स्थानों पर बारिश और हिमपात की संभावना है।

एक या दो स्थानों पर भारी गतिविधि भी हो सकती है। इन क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क अवरोध की संभावनाएं बनी हुई हैं। साथ ही, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना है।

राज्‍यों में सुबह-सुबह धुंध की आशंका

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में उत्तरी दिशा से आने वाली हवाओं के बहने की संभावना है। इन राज्‍यों में सुबह-सुबह धुंध देखी गई। पूर्वोत्तर राज्यों में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के बावजूद मुख्य रूप से शुष्क मौसम दिखाई दे रहा है।

कोलकाता में धूप खिलने की संभावना है। वहीं, दक्षिणी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में सुबह के तापमान में मामूली वृद्धि देखी जा रही है। तटीय महाराष्ट्र, मुंबई और रत्नागिरी बहुत गर्म रहने की संभावना है।

तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश की संभावना

दक्षिणी प्रायद्वीप में उत्तर-पूर्वी दिशा से मध्यम हवाएं चलने की संभावना है। इसके परिणामस्‍वरूप दक्षिणी तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

दूसरी ओर, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक के अधिकांश हिस्से सूखे रहेंगे। चेन्नई, त्रिवेंद्रम और कोच्चि में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, बेंगलुरु और हैदराबाद में मौसम शुष्क बना रहेगा।

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox