Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानMedifest-2022 : आमजन ने प्रदर्शनी को सराहा, सरकार के प्रति जताया आभार

Medifest-2022 : आमजन ने प्रदर्शनी को सराहा, सरकार के प्रति जताया आभार

आमजन के साथ नर्सिंग और मेडिकल शिक्षा से जुड़े छात्र छात्राओं ने बड़ी तादात में शिरकत की और राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों को जाना और सराहा।

- Advertisement -

Medifest-2022

इंडिया न्यूज़, जयपुर।
Medifest-2022 : सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के मैदान में चल रही मेडिफेस्ट-2022 प्रदर्शनी के दूसरे और आखिरी दिन बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे। आमजन के साथ नर्सिंग और मेडिकल शिक्षा से जुड़े छात्र छात्राओं ने बड़ी तादात में शिरकत की और राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों को जाना और सराहा। (Medifest-2022)

Also Read : Ghar-Ghar Aushadhi Yojna’ के तहत लगाए गए पौधों का एप से होगा वितरण सुनिश्चित

प्रमुख शासन सचिव वित्त अखिल अरोड़ा (Akhil Arora), मेडिकल चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया (Vaibhav Galaria), विशिष्ट शासन सचिव नरेश ठकराल (Naresh Thakral), चिकित्सा शिक्षा आयुक्त श्रीमती शिवांगी स्वर्णकार (Shivangi Swarnkar), आईईसी निदेशक श्री सुनील शर्मा (Sunil Sharma) सहित अन्य अधिकारियों ने बुधवार को प्रदर्शनी का अवलोकन किया। (Medifest-2022)

60 स्टालों पर प्रदर्शित हुई विभाग की उपलब्धियां

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के मैदान में लगी प्रदर्शनी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल शिक्षा और सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज द्वारा लगाई 60 से ज्यादा स्टालें लगाई गईं। इनमें विगत 3 वर्षों में विभाग द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री जांच योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य योजना, चिरंजीवी जननी सुरक्षा योजना, चिरंजीवी 108/ 104 एंबुलेंस सेवाएं, चिरंजीवी बाइक एंबुलेंस सेवा, ई संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा, वैलनेस सेंटर, सहित कई योजनाओं से जुड़े लाइव मॉडल व पोस्टर प्रदर्शित किए। इसके अलावा प्रदेश के 30 जिलों में चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा किए गए कार्यों को भी दर्शाया गया। प्रदर्शनी में चिकित्सा में आ रहे नई तकनीकों और नवाचारों से भी आमजन को जागरूक किया गया। (Medifest-2022)

Also Read : Karauli Violence : दंगा भड़काने की साजिश में बीजेपी नेता राजाराम गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज

Also Read : Bikaner Weather Update बीकानेर में 40 ड़िग्री के पार पहुंचा पारा, लोग गर्मी से हुए बेहाल

Also Read : Drinking Water crisis in Pali District : पेयजल संकट से निपटने के लिए रेलवे चलाएगा Water Train

Also Read : Corona Update 06 April 2022 : राजस्थान में अब तक के सबसे कम पांच नए मामले, सक्रिय मरीज 121

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular