Tuesday, July 2, 2024
Homeराजस्थानशख्स ने एक दिन में 200 किमी की दौड़ लगाकर बनाया इंडिया...

शख्स ने एक दिन में 200 किमी की दौड़ लगाकर बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड

- Advertisement -

(इंडिया न्यूज),कोटा: (Manusia mencipta rekod dengan berlari sejauh 200 km) एक सामान्य ​व्यक्ति एक दिन में कितना पैदल चल सकता है 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर या 20 किलोमीटर। ज्यादा से ज्यादा बिना रुके भी चले तो पूरे दिन में शायद तकरीबन 30 किलोमीटर पैदल चल सकता है। इसी तरह एक सामान्य ​व्यक्ति एक दिन में बिना रुके कितनी देर दौड़ लगा सकता है, यह उस व्यक्ति की क्षमता पर भी निर्भर करता है।

फिर भी अनुमान है कि सामान्य ​व्यक्ति पूरे दिन में 45-50 किलोमीटर की दौड़ लगा सकता है। लेकिन, कोटा के रहने वाले शक्ति सिंह हाड़ा उन चंद लोगों में से एक हैं जो एक दिन में बिना रुके 200 किलोमीटर तक दौड़ लगा देते हैं। जी हां वह देशभर में होने वाली विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं। हाल ही में 26 जनवरी को शक्ति ने 24 घंटे में 204 किलोमीटर दौड़कर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया है।

भारतीय सेना से सेवानिवृत्त था यह शख्स

शक्ति को दौड़ का जुनून इस कदर है कि वह 24 घंटे लगातार बिना रुके, बिना खाए दौड़ते सकते हैं। शक्ति बताते हैं कि वह पहले इंडियन आर्मी में थे, फिर इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 2016 में रनिंग की शुरुआत की और उसके बाद भारत के अलग-अलग शहरों में होने वाली मैराथन में हिस्सा लिया।

माइनस 10 डिग्री में भी नहीं रुके कदम

शक्ति सिंह ने आगे बताया कि वह सोलंग वैली में -10 डिग्री और गर्म रेगिस्तान में भी पूरी फूर्ति के साथ दौड़ लगा चुके हैं। वह बताते हैं कि दौड़ते समय वह सिर्फ लिक्विड या जूस ही पीते हैं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular