Man Ki Baat: इस साल की आखिरी मन की बात आज! जनता को संबोधित कर पीएम मोदी

India News(इंडिया न्यूज़), Man Ki Baat Live: आज पीएम इस साल आखिरी बार मन की बात करने जा रहे हैं। ये मन की बात का 108 वां एपिसोड रहेगा।

31/12/2023,  12:00

याद आईं सावित्रीबाई फूले

हमारे देश में हर कालखंड को हमारी विलक्षण बेटियों ने गौरव से भर दिया है। सावित्रीबाई फुले और रानी वेलु नाचियार जी ऐसी ही विभूतियां हैं। सावित्रीबाई फुले ने बेटियों के लिए कई स्कूल शुरू किए और समाज सुधार में योगदान दिया। उन्होंने महिलाओं और वंचितों के लिए आवाज उठाई। जब महाराष्ट्र में अकाल पड़ा तो उन्होंने लोगों की मदद के लिए अपने घर के दरवाजे भी खोल दिए। सामाजिक न्याय का ऐसा उदाहरण विरले ही देखने को मिलता है।


31/12/2023.  11:40

मन की बात में जुड़ी हरमनप्रीत कौर

हरमनप्रीत कौर ने पीम मोदी को बताया, लगातार व्यायाम और 7 घंटे की पूरी नींद शरीर के लिए बहुत जरूरी है और फिट रहने के लिए मदद करती है। इसके लिए बहुत अनुशासन और निरंतरता की जरुरत होगी।


31/12/2023, 11:38

आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस की तारीफ की

पीएम मोदी ने कहा काशी-तमिल संगमम में हिस्सा लेने के लिए हजारों लोग तमिलनाडु से काशी पहुंचे थे। वहां मैंने उन लोगों से संवाद के लिए आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस Al Tool ‘भाषिणी’ का सार्वजनिक रूप से पहली बार उपयोग किया। मैं मंच से हिंदी में संबोधन कर रहा था लेकिन Al Tool भाषिणी की वजह से वहां मौजूद तमिलनाडु के लोगों को मेरा वही संबोधन उसी समय तमिल भाषा में सुनाई दे रहा था।


31/12/2023,  11:34

मेंटल हैल्थ को लेकर बढ़ी जागरुकता

फिजिकल हेल्थ को लेकर जिस तरह से दिलचस्पी बढ़ रही है, उससे इस क्षेत्र में कोच, ट्रेनर्स की डिमांग बढ़ती जा रही है। इससे जुड़ा एक बड़ा पहलू मेंटल हेल्थ है और मुझे यह जानकर खुशी हुई है कि मुंबई के इन्फी हील और योरदोस्त जैसे स्टार्टअप मेंटल हेल्थ को बेहतर करने के लिए काम कर रहे हैं।


31/12/2023,  11:26

इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स था 2023

पीएम मोदी ने आगे कहा, भारत के प्रयास से साल 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स के रूप में मनाया गया। इससे इस क्षेत्र में काम करने स्टार्टअप्स को बहुत सारे अवसर मिले हैं। लखनऊ से शुरू हुए कीरोज फूड्स, प्रयागराज के ग्रांड मां मिलेट्स और ऑर्गेनिक इंडिया जैसे स्टार्टअप शामिल हैं।


31/12/2023,  11:24

इनोवेशन हब बना भारत

पीएम मोदी ने कहा, देश में 70 हजार अमृत सरोवरों का निर्माण भी हमारी सामूहिक उपलब्धि है। मेरा मानना है कि जो देश इनोवेशन को महत्व नहीं देता उसका विकास रुक जाता है। आज हम इनोवेशन रैंक में 40वें रैंक पर हैं। भारत से बड़ी संख्या में पेटेंट दाखिल हुए। भारत का सामर्थ्य बहुत प्रभावी है और हमें इनसे संकल्प लेने हैं और प्रेरणा लेनी है।


31/12/2023,  11:20

उपलब्धियों से भरा था 2023

पीएम मोदी ने कहा, ‘इस साल हमने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। देश पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। जी20 का सफल आयोजन हुआ। आज देश का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है। अगले साल भी हमें इस भावना को बनाए रखना है। आज भी कई लोग मुझे चंद्रयान-3 की सफलता के लिए संदेश भेजते रहे हैं। विशेषकर महिला वैज्ञानिकों की खूब तारीफ करते हैं। नाटू-नाटू ने ऑस्कर जीता को पूरा देश खुश हुआ। इस साल खेलों में भी हमारे एथलीटों ने बढ़िया प्रदर्शन किया। क्रिकेट वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कई खेलों में खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने देश का मान बढ़ाया है।’


31/12/2023,  11:17

खेल के लिए अच्छा था 2023

पीएम मोदी ने कहा फिट इंडिया पर स्टार्ट अप आ रहे। ये साल खेल के लिए अच्छा रहा है। एक साथ चलकर ही विकास कार्य कर पाएंगे।


31/12/2023, 11:15

क्यों है ये एपिसोड खास?

आज हमारी साझा यात्रा का 108वां एपिसोड है। हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता एक गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 मन के, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां… 108 का ये अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है। इसलिए मन की बात का 108वां एपिसोड मेरे लिए और खास हो गया है।


31/12/2023,  11:08

खास है मन की बात का ये एपिसोड

पीएम मोदी ने मन की बात में कहा ये एपिसोड मेरे लिए खास।


31/12/2023,  11:00

मन की बात का 108वां एपिसोड शुरु

शुरु हो गई साल की अंतिम मन की बात। ये मन की बात का 108 वां एपिसोड है। पीएम मोदी इस साल देश को आखिरी बार संबोदित कर रहें हैं।

 


31/12/2023,  10:46

कहां सुने मन की बात?

आप पीएम मोदी की मल की बात इन माध्यमों के जरिए सुन सकते हैं।

  • ऑल इंडिया रेडियो
  • दूरदर्शन
  • नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप

ये भी पढ़ें-Bharat Nyay Yatra: जारी हुआ भारत न्याय यात्रा का रूट, पिछली यात्रा में…

SHARE
SHIVANI MISHRA

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago