Friday, July 5, 2024
Homeराजस्थानMaharana Pratap Jayanti 2023: कोटा में महाराणा प्रताप जयंती पर होगा बड़ा...

Maharana Pratap Jayanti 2023: कोटा में महाराणा प्रताप जयंती पर होगा बड़ा कार्यक्रम, ये दो नेता होंगे शामिल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), kota Maharana Pratap Jayanti 2023: इस बार 22 मई 2023 को महाराणा प्रताप जयंती (Maharana Pratap Jayanti) को कोटा में उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। बता दें, इसके तहत अभी से तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। कोटा में महाराणा प्रताप जन्म उत्सव की तैयारियों को लेकर शहर के प्रमुख प्रबुद्धजनों और आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई है । इसमें पूरे शहर को भगवामय करने सहित शोर्य शोभायात्रा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय किया गया। उस दिन होने वाली सभा में हैदराबाद के विधायक टाइगर राजा सिंह और बीजेपी के राज्य सभा सांसद विजयपाल सिंह तोमर शामिल होंगे। इस तरह का आयोजन कोटा में पहली बार देखने को मिलेगा जब महाराणा प्रताप जयंती इतने बडे स्तर पर मनाई जाएगी।

ये दो नेता होंगे शामिल

इस साल आयोजित होने वाला महाराणा प्रताप जन्मोत्सव ऐतिहासिक और भव्य कार्यक्रम होगा। बता दें, इसमें संपूर्ण मार्ग को केसरिया पताकाओं से सुसज्जित किया जाएगा। विशाल शौर्य वाहन रैली और स्वाभिमान सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें हैदराबाद से विधायक कट्टर राष्ट्रवादी टाइगर राजा सिंह शामिल होंगे। इसके साथ ही राज्य सभा सांसद ठाकुर विजय पाल सिंह तोमर भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में महिलाएं बांधेंगी केसररिया पगड़ी

बता दें कि इस दौरान संपूर्ण मार्ग में पुष्प वर्षा की जाएगी और झांकियां भी शामिल होंगी। महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव को लेकर वृहद स्तर पर तैयारियां की जाएंगी। इसके लिए अलग-अलग टोलियों का गठन किया गया है। वहीं सर्व हिंदू समाज इस वाहन रैली और स्वाभिमान सभा में शामिल होगा। साधु संतों का सानिध्य भी संपूर्ण कार्यक्रम में रहेगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की जाएंगी।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular