Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानबिना एक्सरसाइज के नाश्ता, लंच और डिनर में बदलाव से करें वजन...

बिना एक्सरसाइज के नाश्ता, लंच और डिनर में बदलाव से करें वजन कम

- Advertisement -

Weight Loss: क्या आपको भी एक्सरसाइज करने में आता है अलास और आप अपना वजन कम भी करना चाहते हैं? तो हम आपको बताते हैं एक परफेक्ट डाइट प्लान जिसके जरिए आप तेजी से अपना वजन कम कर सकते हैं। बढ़ता हुआ वजन है ना सिर्फ आपकी बाहरी खूबसूरती को बर्बाद करता है, बल्कि आपको अंदर से भी कमजोर बना देता है, क्योंकि इससे कई सारी बीमारियां होने का खतरा खूब बढ़ जाता है।

ऐसे में वजन को कंट्रोल रखना बहुत कठिन काम हो जाता है और खासकर जो लोग खाने-पीने के शौकीन होते हैं, उनका वजन कम करना तो बहुत ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपको आज बताते हैं कि कैसे आप एक परफेक्ट डाइट फॉलो करके अपने वजन को 5 से 8 किलो तक कम कर सकते हैं।

नाश्ता में ये चीजें जरूर खाएं

सुबह उठने के करीब आधे से 1 घंटे बाद आप अपना नाश्ता कर लीजिए। सुबह के नाश्ते में आप पोहा, उपमा, इडली, डोसा जैसी चीजें खा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो ओट्स, एग, मूसली या स्प्राउट अनाज भी खा सकते हैं। सुबह के नाश्ते में आप एक फ्रूट सलाद भी अपनी डाइट में शामिल करें। इसके अलावा 50 ग्राम पनीर या हल्दी वाला दूध भी ले सकते हैं। जिससे आप पुरे दिन एनर्जीटेक रहे।

लंच में ये चीजें जरूर खाएं

आपके दिन के खाने को आप 1 से 1.30 तक कर लें। इसमें आप एक कटोरी दाल, एक कटोरी सब्जी, एक से डेढ़ कटोरी सलाद और दो रोटी या थोड़े से ब्राउन राइस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जिससे आपको पुरे दिन एनर्जी मिले।

डिनर में ये चीजें जरूर खाएं

अब बारी आती है दिन के आखिरी मील यानी की डिनर की। बता दें आपको अपना डिनर बहुत ही लाइट रखना चाहिए। इसे आप 7-8 बजे के बीच ले लें। आप चाहिए तो डिनर में क्लियर सूप भी लें सकते हैं। इसके अलावा चिकन सूप या खूब सारी वेजिटेबल्स वाला कोई हेल्दी सूप बनाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं।जिससे आप पुरे दिन एनर्जीटेक रहे।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular