Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानजानिए डायबिटीज के मरीजों को कौन से फल का करना चाहिए सेवन

जानिए डायबिटीज के मरीजों को कौन से फल का करना चाहिए सेवन

- Advertisement -

Diabetes Tips : गलत लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से आजकल डायबिटीज (Diabetes) की बीमारी तेजी से फैल रही हैं। डायबिटीज के मरीज अगर जरा सी भी मीठाई खा लें तो उनका ब्लड शुगर बहुत बढ़ जाता है। लेकिन मीठे से परहेज कर पाना भी डायबिटिक के लिए मुश्किल सा होता है। हालांकि, अगर उन्हें मीठा खाने का ही मन कर रहा है तो इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। ये उनके ब्लड शुगर को भी कंट्रोल में रखते हैं। जानिए उन फल के नाम।

सेब

अक्सर आपने सुना या कहीं पढ़ा होगा कि रोज एक सेब खाने से डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि सेब पोषक तत्वों का खान होता है। कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होने के चलते इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता है।

नाशपाती

डायबिटीज मरीजों को मीठा खाने का मन करें तो वे नाशपाती खा सकते हैं। यह फाइबर का बहुत बड़ा स्रोत है। नाशपाती ब्लड में शुगर एब्जॉर्ब्शन को स्लो करने का काम करता है और ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने भी नहीं देता है। एक रिसर्च के अनुसार, डायबेटिक लोगों के लिए नाशपाती रामबाण है।

अंगूर

मीठा खाने का मन करने पर डायबिटीज के मरीज अंगूर खा सकते हैं। यह हेल्दी और फाइबर से भरपूर फ्रूट है। लाल अंगूर तो गजब का असरकारी होता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और पोलीफिनॉल पाया जाता है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और डायबिटीज की समस्याओं को कम करने का काम करता है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular