Kirodi Lal Meena Arrested: कई दिनो से धरने पर बैठे बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी संख्या में लोग जुटे

India News (इंडिया न्यूज़),Kirodi Lal Meena Arrested: बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जी हां पिछले कई दिनों से अशोक नगर थाने के सामने धरना दे रहे है। जिनको आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि उन्हें चाकसू ठाने ले जाय गया है। किरोड़ी लाल मीणा के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद है। थाने में पहुंचने पर सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी हुई है।

दरअसल, आज सुबह 9 बजे ही सांसद किरोड़ी लाल मीणा धरना स्थल से नहाने के लिए जैसे वहां से रवाना हुए पुलिस ने जैसे ही धरना स्थल को घेर लिया और खड़ी गाड़ियों को क्रेनों के द्वारा उठा कर जब्त कर लिया गया। उसके बाद वहां चारों ओर पुलिस का पहरा लग दिया गया था। उसके बाद से वहां पर माहौल गर्माया हुआ था। इसके बाद फिर पुलिस ने किरोड़ी लाल मीणा को वहां से लगभग 50 किमी दूर चाकसू थाने ले गई है। जहां पर उनके समर्थक सरकार के खिलाफ नारे बाजी कर रहे हैं। वहां पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए हैं। जोकि किरोड़ी लाल मीणा के समर्थक थे।

खान विभाग में करीब 66 हजार करोड रुपए का घोटाला

भाजपा सांसद मीणा ने कल आरोप लगाया था कि खान विभाग में करीब 66 हजार करोड रुपए का घोटाला हुआ है। जिसमें 27 हजार करोड का खनिज स्टॉक, 10 हजार 800 करोड का अरावली हिल, 20 हजार करोड़ का बजरी, 2500 करोड़ का हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, 2400 करोड़ का जिंदल कोल, 2 हजार करोड़ का ईआरसीसी घोटाला, 1 हजार करोड़ का सीमेंट ब्लॉक, 1 हजार करोड़ का स्टांप, 200 करोड़ का सावर घोटाला प्रमुख है। इन सबमें कुल करीब 66 हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। इस बात पर वो एफआईआर कराना चाह रहे थे। इस बीच उनकी मुलाकात जयपुर पुलिस कमिश्नर से हुई है। मगर बात नहीं बन पाई है।

आज उनकी गिरफ्तारी हो गई

जयपुर के अशोक नगर थाने के सामने ही भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा धरने पर बैठे है। पिछले कई दिनों से वहीं पर वो रह रहे हैं। एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर वहीं ड़टे है। जबकि, भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी भी उनके धरना स्थल पर आये थे। उसके पहले नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी वहां पहुंचे थे। इसके बाद भी बात नहीं बन पाई और जिसके चलते आज उनकी गिरफ्तारी हो गई है।

SHARE
Nisha Parcha

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago