होम / Rajasthan Budget 2022 Live अगले साल 1 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती, महिलाओं को दिए जाएंगें स्मार्ट फोन

Rajasthan Budget 2022 Live अगले साल 1 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती, महिलाओं को दिए जाएंगें स्मार्ट फोन

• LAST UPDATED : February 23, 2022

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Rajasthan Budget 2022 Live : राज्यस्थान के सीएम गहलोत आज विधानसभा में राज्य बजट पेश कर रहे हैं। वहीं राज्य में पहली बार कृषि बजट भी अगल से पेश होगा। इस बजट ने सीएम ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। बजट शहरों में अब मनरेगा की तर्ज पर इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू करने की घोषणा की है।

इसके साथ ही अगले साल एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की घोषणा की। इसके अलावा उदयपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओ के लिए हास्टल बनाने की घोषणा की। वहीं नर्सिंग कॉलेज से लेकर मेडिकल इंस्टीट्यूट बनाने जैसी बड़ी घोषणाएं हुई।

क्या है बजट की मुख्य घोषणाएं ? (Rajasthan Budget 2022 Live)

  • बजट में सीएम ने युवाओं के लिए दिल्ली के उदयपुर हाउस में नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फेसिलेशन सेंटर बनाने की घोषणा की। इसके अलावा रीट परीक्षा को जुलाई 2022 में होगी। वहीं इस रीट परीक्षा के लिए पुराने अभ्यर्थियों को फीस नहीं देनी होगी।
  • इसके साथ ही अगले साल 1 लाख सरकारी पदों पर भर्तियां करवाने की घोषणा हुई।
  • इसी साल यानि 1 अप्रैल 2022 से संविदाकर्मियों की सैलरी 20 फीसदी बढ़ोतरी की जाएगी।
  • वहीं बिजली उपभोक्ताओं के लिए भी इस बजट में अच्छी खबर मिली है। बजट में 50 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ घरेलू उपभोक्ताओं को 150 यूनिट तक 3 रुपए और 150 से 300 यूनिट तक 2 रुपए और इससे उपर के लिए भी स्लैब के हिसाब से लाभ देने की घोषणा की गई।
  • स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बजट में कुछ बड़ी घोषणाएं हुई। बजट में चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में 10 लाख तक का कवर देने के साथ-साथ इसमें कॉकलियर इंप्लांट सहित कई गंभीर बीमारियां भी जोड़ी। वहीं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा की घोषणा भी की गई। इसमें 5 लाख तक का एक्सीडेंट कवर मिलेगा।

Rajasthan Budget 2022 Live

  • इसके अलावा 18 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगें। यही नहीं अगले साल अजमेर, जोधपुर और कोटा में नए मेडिकल इंस्टीट्यूट पर 250 करोड़ खर्च करने की घोषणा भी की गई।
  • बजट में सीएम ने 3800 सेकंडरी स्कूल को सीनियर सेकंडरी में क्रमोन्नत करने की घोषणा।
  • रेगिस्तानी जिलों में भी 200 नए प्राइमरी स्कूल खोलने की घोषणा की। वहीं 19 जिलों में 36 गर्ल्स कॉलेज खोले जाएंगें।
  • वहीं प्रदेश सरकार द्वारा 1 करोड़ 33 लाख महिलों को स्मार्ट फोन दिया जाएगा।
  • वहीं गैर अधिस्वीकृत पत्रकारों को भी अब कोविड पैकेज का लाभ दिया जाएगा। गैर अधिस्वीकृत पत्रकारों की कोरोना से मौत पर 50 लाख का पैकेज मिलेगा।

Rajasthan Budget 2022 Live

Also Read : Rajasthan Budget 2022 आज सीएम विधानसभा में करेंगे बजट पेश, जाने किसानों के लिए क्या हो सकता है खास

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox