Friday, July 5, 2024
Homeराजस्थानJhunjhunu: भयानक करंट लगने से जले युवक-युवती, जानिए कैसे हुआ हादसा

Jhunjhunu: भयानक करंट लगने से जले युवक-युवती, जानिए कैसे हुआ हादसा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan Accidents News: बाइक पर जा रहे युवक-युवती की करंट लगने से जिंदा जल गए। मामला झुंझुंनू के सिंघाना थाना क्षेत्र का है जहां चितोसा गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में युवक और युवती की मौत हो गई। दरअसल युवती अपनी सहेली से मिलने आई थी। दोनों चितोसा से पुहानियां जा रहे थे। रास्ते में दोनों 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए। मौके पर ही दोनों जिंदा जल गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।

सहेली से मिलने आई थी युवती

बुहाना डीएसपी गोपाल सिंह ने बताया कि मृतक प्रवीण (20) पुत्र देवेंद्र सिंह चितोसा का रहने वाला है। मृतका रवीना (20) पुत्री राजेंद्र पुहानियां की रहने वाली है। रवीना शुक्रवार दोपहर अपनी सहेली से मिलने के लिए चितोसा गांव आई थी। शाम होने पर उसकी सहेली ने अपने भाई से रवीना को उसके गांव छोड़कर आने के लिए कहा। जिस पर प्रवीण शाम करीब 6 बजे बाइक पर रवीना को लेकर कच्चे रास्ते से पुहानियां जा रहा था। जब प्रवीण और रवीना चितोसा और पुहानियां के बीच कच्चे रास्ते पर पहुंचे। वहां 11 केवी बिजली सप्लाई का तार टूटा हुआ पड़ा था जिसमें बाइक उलझने से करंट आ गया। इस दौरान करंट लगने से प्रवीण और रवीना की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने दूर से उठता देखा धुआं

बता दें कि रास्ता सुनसान होने के कारण उन दोनो को कोई बचाने भी नहीं आया। ग्रामीणों ने दूर से धुआं उठता देख वहां पहुंचे। इस दौरान मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। आपको बता दें कि चितोसा से पुहानियां की दूरी 5 किलोमीटर है। इस दौरान 4 किलोमीटर का कच्चा रास्ता है। पुहानियां से एक किलोमीटर पहले ये हादसा हो गया।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular