Tuesday, July 2, 2024
HomeजयपुरJat community Reservation Protest: जाट समाज की नहीं हुई CM भजनलाल से...

Jat community Reservation Protest: जाट समाज की नहीं हुई CM भजनलाल से बात, फिर उग्र आंदोलन की चेतावनी

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Jat community Reservation Protest: केंद्र में जाट समाज के आरक्षण को लेकर हो रहे आंदोलन का आज 8 वां दिन है। राजस्थान के भरतपुर के उच्चैन थाना क्षेत्र में किया जा रहा महापड़ाव लगातार 8 वें दिन भी जारी है। बता दें कि केंद्र में आरक्षण को लेकर 22 जनवरी को जाट समाज की 11 सदस्य टीम को वार्ता के लिए जयपुर बुलाया गया था। जिसमें पहले सरकार की 4 सदस्यीय गठित कमेटी के साथ बातचीत होनी थी, फिर बाद में मुख्यमंत्री से वार्ता होना था। लेकिन 4 सदस्यों की टीम से वार्ता होने के बाद सीएम भजनलाल से वार्ता नही हो पाई है। अब इसको लेकर नेम सिंह फौजदार ने सभी जाट सरदारी से तैयार रहने को कहा है, उन्होंने कहा है कि कभी भी आप तक संदेश पहुंच सकता है।

नेम सिंह फौजदार ने लोगों से की अपील

मुख्यमंत्री से वार्ता न होने के बाद जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम लिंह फैजदार ने आंदोलन कर रहे लोंगों से अपील की है कि लोग अपने-अपने गांव में तैयार हो जाएं। हम सभी को कभी भी संदेश पहुंचा सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि 21जनवरी को वार्ता का निमंत्रण डीग-कुम्हेर विधायक शैलेष सिंह के द्वारा आया था। महापड़ाव कोई भी हो उसका समाधान बातचीत से ही होता है।

वार्ता के लिए खुले हैं द्वार

नेम सिंह फैजदार ने आगे कहा कि संघर्ष समिति की ओर वार्ता के लिए द्वार हमेशा खुले हुए हैं। बता दें कि इस लड़ाई को लेकर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह का कहना है कि हम इसकी लड़ाई साल 1998 से लड़ रहे हैं। हमें आरक्षण की लड़ाई लड़ते हुए 25 साल हो गए हैं। इसके लिए कोई भी ऐसा कागज नही है जिसकी पूर्ती हम ने न की हो। सारी प्रक्रिया होने के बाद भी सरकार जानबूझकर दो जिलों के जाट समाज का मखौल उखाड़ रही है। अब इससे जाट समाज पूरी तरह तंग आ चुका है। इस बार हम आड़पाड़ की लड़ाई के मूड में हैं। हमलोंगो ने हर गांव जाकर लोगो को संगठित किया है और जागरूक किया है। ये लड़ाई हमारे बच्चों के भविष्य के लिए है।

Also Read: Rajasthan News: युवती को शादी का झांसा देकर 3 जगहों पर अलग-अलग युवको ने किया दुष्कर्म

Also Read: Rajasthan News: उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कांग्रेस को दिया ऐसा जवाब,…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular