Sunday, June 30, 2024
Homeराजस्थानJalore District: भीनमाल में चंद्रशेखर आजाद का केंद्र और राज्य सरकार पर...

Jalore District: भीनमाल में चंद्रशेखर आजाद का केंद्र और राज्य सरकार पर हमला, कहा-5 साल तक हुई संविधान की हत्या

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज़ ), Jalore District: प्रदेश्भर में भीम आर्मी चीफ़ व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ‘संविधान बचाओ देश बचाओ संकल्प यात्रा’ मंगलवार यानी 3 अक्टूबर की शाम को जालोर ज़िले के भीनमाल पहुंचे। शिवराज स्टेडियम में सुबह से चद्रशेखर आज़ाद के इंतज़ार में शाम तक हज़ारो की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। शिवराज स्टेडियम में सभा स्थल पर चद्रशेखर आजाद ने कहा – आज यहां पर आप लोगों की इतनी भीड़ में इक्ट्ठा हुए, आपका प्यार देख बड़ी ख़ुशी हो रही है। आगे उन्होंने गहलोत सरकार पर भी तीखा हमला किया। इतना ही नही उन्होने कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा को भी आड़े हाथों लिया।

75 साल बाद भी नही मिला न्याय-आजाद

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद कहा – आजादी के 75 साल बाद भी राजस्थान में दलितों, पिछड़ों, गरीबों और मजदूरों को सम्मान नहीं मिला है। आगे आज़ाद ने ये भी कहा – प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। महिला – बेटियों को न्याय नहीं मिल रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और तो और पेपर लीक हो रहे हैं। केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार सभी लोग केवल दलितों पिछड़ों को लूटने में लगे हैं। दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरते हुए आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद कहा – युवाओं को रोजगार देने व महिला उत्पीड़न को रोकने में केंद्र व प्रदेश सरकार विफल रही है। उनकी पार्टी आम जनता को जागरूक करने का काम करेंगी।

मैं आपको जगाने आया हू-आजाद

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा – संविधान बढ़ाने और खुद को बचाने के लिए राजनीति में आना जरूरी है। राजनीति की ताकत ही समाज की ताकत बन सकती है। इसलिए आजाद समाज पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में लड़ाई लड़ने और चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। मैं आपको जगाने आया हू। आगे लड़ाई आपको खुद लड़नी होगी। सत्ता में हमारे अपने होंगे तो फिर राजनीति में हमारे मुद्दों की भी बात होगी और उठेगी। आपको रोजगार भी मिलेगा। आपको न्याय के लिए महीनों सड़क पर नहीं बैठना पड़ेगा। जब आपके लोगों पर अन्याय और अत्यचार हुआ। कांग्रेस और बीजेपी सरकारों में शामिल लोग ने बैठकर तमाशा देखा। अब हमें अन्याय के खिलाफ लड़ना होगा। हम बहुजनों को अपने हक और अधिकार का संकल्प दिलाने आए हैं। जब तक एक-एक व्यक्ति हक और अधिकार लेने के लिए तैयार नहीं होता अपना काम जारी रखेंगे।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular