Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानJalore and Jaisalmer Police ने 70 लाख की लूट के 4 आरोपियों...

Jalore and Jaisalmer Police ने 70 लाख की लूट के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, जालौर:

Jalore and Jaisalmer Police : जालौर व जैसलमेर पुलिस(Jalore and Jaisalmer Police ) की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। गत 5 फरवरी को आहोर के भोरडा गांव में सोने की दुकान में 70 लाख की लूट को अंजाम दे कर आरोपी फरार हुए थे। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफतार किया गया है। इनमें से तीन आरोपी जैसलमेर के रहने वाले हैं।

तीरथ सिंह पुत्र नीमराज सिंह वहीं दूसरा आरोपी तिलोकाराम पुत्र सखी राम मेघवाल तीसरा आरोपी राजेंद्र सिंह पुत्र हुकम सिंह राजपूत तीनों जैसलमेर के निवासी हैं। इसके अलावा एक आरोपी आहोर के रामा निवासी कालूराम पुत्र सुरजा राम कलबी है। पुलिस के अनुसार चारों ने मिल कर पहले दुकान की रेकी की। उसके बाद में लूट को अंजाम दिया गया।

धारदार हथियार व बंदूक की नोक पर की थी लूट (Jalore and Jaisalmer Police)

पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि रामा गांव निवासी कालूराम के साथ मिलकर गांव में पहले रेकी की गई। उसके बाद लूट को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में दो टीम बना कर अनुसंधान किया। पहली टीम जालौर सीईओ हिम्मत सिंह चारण व दूसरी जैसलमेर सीईओ श्रीमती प्रियंका कुमावत के नेतृत्व में गठित की गई थी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के चेहरे की पहचान की गई। उसके बाद में पहचान होने पर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दी गई। इस मामले में 70 लाख की लूट में बरामदगी नहीं हुई है। वहीं दो आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

Also Read : Parents Left One Day Old Newborn on Handcart रातभर ठंड में रहने से नीला पड़ा शरीर

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular