Jaipur News: केंद्रीय मंत्री से साथ परिचर्चा में प्रबुद्धजन बनकर बैठे कार्यालय के कर्मचारी, जानिए पूरा मामला

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Jaipur News: मोदी सरकार के बजट की उपलब्धियां बताने एक दिवसीय प्रवास पर जयपुर आए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कल पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने बजट की उपलब्धियां बताईं। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय ने प्रबुद्धजनों के साथ खट्टर की बजट पर परिचर्चा संबंधी मैसेज डाला। मीडियाकर्मी जब कार्यालय पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर हतप्रभ गए। भाजपा प्रदेश कार्यालय में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को इकट्ठा करके हॉल में बैठाया गया था, वहीं कर्मचारियों के साथ ही प्रदेश पदाधिकारी, नेता, महिला मोर्चा पदाधिकारी भी प्रबुद्धजन बनकर कार्यक्रम शामिल हुए। इस पर एक नेता ने दावा किया कि अलग-अलग व्यवसाय से जुड़े प्रबुद्धजन कार्यालय में मौजूद हैं।

केंद्रीय मंत्री के साथ रहे कई मंत्री शामिल

इसके बाद केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, हीरालाल नागर, सांसद मंजू शर्मा, महापौर सौम्या गुर्जर, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, ओंकार सिंलखावत मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर को सामने बैठे कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और कर्मचारियों का परिचय प्रबुद्धजन कहकर कराया गया। दिलचस्प बात तो यह रही कि बाद में बीजेपी की ओर से प्रेस नोट जारी किया गया, उसमें भी कहा गया कि प्रबुद्धजनों की खट्टर से बजट पर परिचर्चा हुई। परिचर्चा के दौरान खट्टर ने अप्रामाणिक प्रबुद्धजनों के सवालों के भी जवाब दिए।

केंद्रीय मंत्री के सामने ऐसा दिखावा किस मज़बूरी में ?..

अब सवाल यह उठता है कि आखिर प्रदेश की ऐसी क्या मजबूरी थी कि पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी और कर्मचारियों को प्रबुद्धजन बनाकर केंद्रीय मंत्री के सामने बैठा दिया गया। दूसरा महत्वपूर्ण संदेह यह है कि क्या पार्टी से प्रबुद्धजन जुड़े हुए नहीं हैं, या फिर केंद्रीय मंत्री के सामने ऐसा दिखावा किसी दबाव के चलते किया गया है।

Also Read:-RJ Corruption: रंगे हाथों 1 लाख 70 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया अधिकारी, ACB की बड़ी कार्रवाई

Also Read:-RJ Crime: दोस्त की हत्या के बाद खुद की दी जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान!

SHARE
India News Regional

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

4 weeks ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

4 weeks ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

4 weeks ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

4 weeks ago