Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानJaipur News: जयपुर प्रमोशन पॉलिसी को लेकर मेट्रो रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन,...

Jaipur News: जयपुर प्रमोशन पॉलिसी को लेकर मेट्रो रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन, पुलिस ने टेंट नहीं लगाने दिया तो कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Jaipur News: जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों की प्रमोशन पॉलिसी को लेकर जयपुर मेट्रो संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामकरण पंवार के नेतृत्व में बुधवार, छ: सितंबर को सैंकड़ों कर्मचारियों ने मेट्रो भवन के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने आंदोलन कर्मचारियों को धरने के लिए टेंट नहीं लगाने दिया तो अध्यक्ष व महासचिव सहित अनेक कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए। मुख्य गेट के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने मेट्रो प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में जेईएन, स्टेशन कंट्रोल व मेंटेनर शामिल हुए। दिनभर चले धरना-प्रदर्शन के बावजूद मेट्रो प्रशासन से सकारात्मक नतीजा नहीं आने के कारण संगठन ने आंदोलन को अनिश्चिचत काल के लिए बढाने का निर्णय ले लिया।

कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया आंदोलन

संघ के प्रदेशाध्यक्ष रामकरण पंवार ने बताया कि पहले दिन ऑफ डयूटी कर्मचारी धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए, जबकि ऑन डयूटी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। कई बार पुलिस के साथ कहासुनी भी हो गई।

मेट्रो प्रशासन को काला झंडा दिखाएंगे कर्मचारी

मेट्रो कर्मचारी यूनियन के महामंत्री शंकरलाल शर्मा ने बताया कि जब तक मांगें नहीं पूरी होंगी, तब तक मेट्रो प्रशासन के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। बुधवार को धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद 11 सितंबर को कर्मचारी अर्द्धनग्न प्रदर्शन करेंगे, साथ ही सात कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठेंगे। 13 सितंबर को मेट्रो प्रशासन को काला झंडा दिखाओ प्रदर्शन किया जाएगा। 15 सितंबर को सभी कर्मचारी सपरिवार धरना देंगे। 17 सितंबर को मेट्रो प्रशासन की सद्धबुद्धि के लिए यज्ञ किया जाएगा। इसके बाद भी मेट्रो प्रशासन ने मांग पूरी नहीं कि तो मेट्रो का संचालन ठप करके कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।

कर्मचारियों को डयूटी ज्वाइन करने की हिदायत

तो वहीं, दूसरी ओर आंदोलन को निप्रभावी बनाने के लिए मेट्रो के डायरेक्टर (प्रशासन) विवेक कुमार ने अवकाश पर चल रहे कर्मचारियों की छुटिटयां रद्द कर दीं। यहां तक डायरेक्टर स्वयं अवकाश पर चल रहे कर्मचारियों को डयूटी ज्वाइन करने की हिदायत दे रहे हैं।

ये भी पढ़े:-Jaipur News: भगवान श्रीकृष्ण का अनोखा मंदिर जहां राधा या मीरा संग नही बल्कि मीरा बाई संग विराजे है कान्हा

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular