Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानJaipur News: जयपुर में राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना ने किया अनोखे प्रदर्शन,...

Jaipur News: जयपुर में राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना ने किया अनोखे प्रदर्शन, जहां गधों को खिलाए गए गुलाब जामुन

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Jaipur News: आजकल गुलाब जामुन लोगों को नही मिल रहे तो वही, इन्हे अब गधे खा रहे है। जी हां ऐसा ही एक मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर से सामने आया है, जहां अनोखा प्रदर्शन करने के दौरान लोगों ने गधे को गुलाब जामुन खिलाए। जयपुर के चांदपोल हनुमान मंदिर के बाहर हुए इस अनोखे प्रदर्शन में गधों को गुलाब जामुन खाते देख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई हैरान था कि भला अब गधों को भी गुलाब जामुन खिलाने होंगे।

कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है-आंचल अवाना

ऐसा अनोखा प्रदर्शन करने वाली राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना की प्रदेश अध्यक्ष आंचल अवाना ने बताया कि “राजस्थान में बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए। क्योंकि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और कैसे कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचारी रिश्वत खाते हैं, ऐसा गधों को सांकेतिक रूप से गुलाब जामुन खाने से अंदाजा लगाया जा सकता है। आज राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं को शर्म आनी चाहिए जिनकी मिली भगत से भ्रष्टाचार अपने चरम पर है।”

मुनेश गुर्जर के पति को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार-संजय राजपुरोहित

तो वहीं, रामनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय राजपुरोहित ने बताया कि हाल ही में कांग्रेस की शहरी सरकार की मुखिया यानी नगर निगम हैरिटेज की महापौर मुनेश गुर्जर के पति को एसीबी ने घर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया और फिर मेयर को सरकार ने सस्पेंड कर दिया उससे अंदाजा लगाना आसान है की कांग्रेस कितनी भ्रष्ट है। यही नहीं यह तो सिर्फ छोटी-छोटी मछलिया हैं जबकि बड़े भ्रष्ट मगरमच्छ तो हाथ ही नहीं लगते है। ऐसे में आखिर जनता जाए तो जाए कहा? हर तरफ भ्रष्ट नेता और अधिकारी बैठे हैं। जिससे त्रस्त जनता ने सड़कों पर उतरकर गधों को ही गुलाब जामुन खिलाना उचित समझा।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular