Jaipur News: कांग्रेस पर माकपा का हमला, कहा- “भाजपा और संघ जो हमला संविधान पर कर रहे हैं, उसे रोकने के लिए इंडिया व्यापक मंच है।”

India News (इंडिया न्यूज़),Jaipur News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव सर पर है,ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी के साथ-साथ बाकी की सभी पार्टी भी सक्रिय है। जिसको लेकर राज्य सरकार सभी के निशाने पर है। इस बीच माकपा नेता वृंदा करात ने कहा, “पार्टी राजस्थान विधानसभा चुनाव में 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा आरे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ भारत जोड़ा यात्रा अवश्य की थी। लेकिन जमीनी तौर पर जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, उन राज्यों में मनुवादी सोच के आधार पर दलित, शोषित और महिलाओं पर अधिक हमले हो रहे हैं।”

नीतियों के आधार पर मुकाबला नहीं-करात

वृंदा करात ने मंगलवार, 22 अगस्त को सीकर में मीडिया से बात करते हुए कहा, “जब तक विचारों का मुकाबला नहीं करेंगे, नीतियों के आधार पर मुकाबला नहीं करेंगे उसका परिणाम वही होगा जो वर्तमन में राजस्थान में दलितों और महिलाओं का हम देख रहे हैं। इस कारण से विचारों का मुकाबला जरूरी है।”

भाजपा -संघ जो हमला संविधान पर कर रहे-करात

उन्होंने आगे कहा, “इंडिया गठबंधन व्यापक मंच है। इस गठबंधन में 26 पार्टियां शामिल है। सभी की मंशा भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ है। भाजपा और संघ जो हमला संविधान पर कर रहे हैं। उस हमले को रोकने लिए इंडिया व्यापक मंच है।” 

हर राज्य के समीकरण अलग-अलग हैं-करात

उन्होंने आगे यह भी कहा “भाजपा और संघ का का संवैधानिक हमला हमारे देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। हर राज्य के समीकरण अलग-अलग हैं। उस समीकरण को देखते हुए इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक दल तय करेंगे कि किस राज्य में किस रूप में इस संघर्ष को आगे बढ़ाना है।”

SHARE
Nisha Parcha

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago