Thursday, July 4, 2024
Homeकाम की बातJaipur : दुर्घटना में घायल पूर्व विधायक, मिलने पहुंचे सीपी जोशी

Jaipur : दुर्घटना में घायल पूर्व विधायक, मिलने पहुंचे सीपी जोशी

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Jaipur: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने आज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी ओमप्रकाश माथुर के निवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनका हालचाल जाना। इससे पहले वे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे।

पिता से भी मुलाकात

उन्होंने सवाई मानसिंह अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व विधायक रामहेत यादव से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। यहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती भाजपा कार्यालय में नियुक्त ड्राइवर के पिता से भी मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular