बीबीसी का ऑफिस पर IT रेड, इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप

(इंडिया न्यूज),जयपुर: (IT raid on BBC office) बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर में 14 और 15 फरवरी की रात तक आयकर विभाग का सर्वे जारी रहा। रात भर आयकर विभाग के अधिकारी जांच करते रहे। हालांकि उम्मीद है कि आज भी आयकर विभाग की टीम दफ्तर में जांच कर सकती है। वहीं इस मामले पर अमेरिका की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने मुंबई और दिल्ली में BBC के OFFICE पर IT रेड के बारे में एक सार्वजनिक बयान दिया है। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने मीडिया को बताया कि अमेरिका को दिल्ली में बीबीसी कार्यालय में आयकर विभाग के जरिए किए गए सर्वेक्षण अभियान की जानकारी है, लेकिन वह अपना निर्णय देने की स्थिति में नहीं है।

बीबीसी पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप है। वहीं बीबीसी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया था कि आयकर विभाग की टीम दिल्ली और मुंबई ऑफिस में मौजूद हैं। हम उन्हें पूरा सहयोग कर रहे हैं। सर्वे का काम अभी भी जारी है। ऑफिस में काम भी शुरू हो गया है। बीबीसी के दफ्तर पर आयकर विभाग के अधिकारियों के पहुंचने के बाद विपक्ष के नेताओं ने सरकार को घेरने की कोशिश की। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर इस कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया।

बीबीसी ने सभी कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचने को कहा

दिल्ली के केजी मार्ग एरिया में एचटी टावर की पांचवीं और छठी मंजिल पर बीबीसी का ऑफिस है। यहां आयकर विभाग की 24 लोगों की टीम ने सर्वे किया। मुंबई के सांताक्रूज इलाके में बीबीसी स्टूडियोज पर भी इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची। टीम ने फाइनेंस डिपार्टमेंट के लोगों के मोबाइल, लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त कर लिया। अफसरो ने कहा कि इनका बैकअप लेकर इन्हें वापस कर दिया जाएगा। बीबीसी के एक पत्रकार ने बताया कि कर्मचारियों को लॉग इन करने के लिए कहने के बाद अधिकारियों ने डेस्कटॉप पर जानकारी खोजने के लिए टैक्स कीवर्ड का इस्तेमाल किया। बीबीसी ने अपने सभी कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बचने के लिए कहा है।

तलाशी शुरू होने के करीब 6 घंटे बाद कर्मचारियों को उनके लैपटॉप स्कैन करने के बाद ही जाने दिया गया। कर्मचारियों के दस्तावेज भी जब्त किये गए। वहीं प्रेस क्लब ऑफ इंडिया बीबीसी कार्यालयों में आईटी सर्वेक्षणों की निंदा की। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आयकर विभाग समय-समय पर सर्वेक्षण करता है जहां अनियमितताएं पाई जाती हैं और जब सर्वेक्षण पूरा हो जाता है, तो वे जानकारी देते हैं। जब आईटी का यह सर्वे पूरा हो जाएगा, हम आपको वह सारी जानकारी विस्तार से देंगे।

 

SHARE
Nisha Parcha

Share
Published by
Nisha Parcha

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

4 weeks ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

4 weeks ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

4 weeks ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

4 weeks ago