Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानInternational Women's Day : महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा करायेगी...

International Women’s Day : महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा करायेगी गहलोत सरकार

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, राजस्थान।
International Women’s Day : राजस्थान में अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर महिलाओं को सरकारी रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 8 मार्च को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाली सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वाल्वों एवं वातानुकूलित के अतिरिक्त निगम की सभी साधारण एवं लंबी दूरी की बसों में राजस्थान की सीमा तक 8 मार्च को यात्री करने वाली सभी महिलाएं एवं बालिकाएं निशुल्क यात्रा का लाभ उठा सकेंगी। गहलोत सरकार ने महिला जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर 6 मार्च को प्रदेश के सिनेमा हॉल में पैडमैन फिल्म दिखाने का निर्णय लिया था। (International Women’s Day )

फ्री में Padman फिल्म दिखाएगी गहलोत सरकार

पैडमैन (Padman) फिल्म दिखाने के पीछे वजह यह है कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो सके। पैडमेन (Padman) फिल्म माहवारी के दिनों में महिलाओं को स्वस्थ रहने का संदेश देती है। सरकार ने महिलाओं में सैनेटरी पैड (Sanitary Pad) के प्रयोग को बढ़ावा देने और सेनेटरी पैड (Sanitary Pad) निःशुल्क उपलब्ध करवाने के लिए उड़ान (UDAN) प्रोजेक्ट शुरू किया है। (International Women’s Day )

Connect With Us : TwitterFacebook
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular