Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानप्रदेश की इस गोशाला में गायों को वीआईपी ट्रीटमेंट के साथ-साथ पिलाया...

प्रदेश की इस गोशाला में गायों को वीआईपी ट्रीटमेंट के साथ-साथ पिलाया जाता है भरपेट आम रस

- Advertisement -

प्रतापगढ़: (Cows were fed mango juice) गोसेवा के लिए राजस्थान (Rajasthan) देशभर में प्रसिद्ध है। यहां की बड़ी-बड़ी गोशालाओं में हजारों गायों का बेहतरीन तरीके से पालन पोषण किया जाता है। किसानों और पशुपालकों के साथ-साथ आम जन भी गोसेवा को समर्पित है। वे भी गायें पालते हैं और यहां गायों के लिए विशेष आयोजन होते रहते हैं। ऐसा ही एक आयोजन बीते वर्ष जून माह में प्रतापगढ़ जिले की एक गोशाला में किया गया था। इस आयोजन में गायों को भरपेट आम रस (Mango Juice ) पिलाया गया था। यह आयोजन आज भी इलाके के लोगों को याद है।

गायों को 11 क्विंटल आमों का रस तैयार कर पिलाया गया

राजस्थान में केवल गायों का दूध हीं नहीं निकाला जाता, बल्कि यहां समय-समय पर उन्हें खास वीआईपी ट्रीटमेंट भी दिए जाते है। गायों को ऐसा ही खास वीआईपी ट्रीटमेंट प्रतापगढ़ की श्री महावीर गोवर्धन गोशाला में दिया गया था। बीते वर्ष जून माह में गोवंश के लिए 11 क्विंटल आमों का रस तैयार कर उन्हें श्रद्धापूर्वक पिलाया गया था।

गोशाला के आयोजकों का कहना था कि आम के सीजन में जब सभी लोग आम रस का आनंद लेते हैं तो फिर गायें क्यों इससे वंचित रहे। इसी विचार के साथ गोशाला में यह अनोखा आयोजन किया गया। इस आयोजन में आमजन ने भी बड़ी भागीदारी निभाई। तो वहीं इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे।

गोशाला में करीब 1205 गाए और बछड़े थे

गायों के लिए आम रस बनाने में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी सेवाएं दी। आम रस तैयार कर उसे गायों को पानी पीने के लिए बनाई गई कुंड में भरा गया। उसके बाद गोसेवा की भावना रखने वाले लोगों ने उसमें अपनी श्रद्धानुसार ड्राई फ्रूट्स मिलाए। ऐसा नहीं था कि इसमें केवल बुजुर्ग लोग ही शामिल हुए बल्कि बड़ी संख्या में युवाओं ने भी इसमें भागीदारी निभाई थी।

गोशाला में उस समय करीब 1205 गाए और बछड़े थे। सभी को यह आम रस पिलाया गया। इस गोशाला में विशेष अवसरों पर गायों को गुड़, हरा चारा और लापसी खिलाने जैसे आयोजन तो होते रहते हैं लेकिन आम रस पिलाने का कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया था। गायों को मैंगो शेक पीते देखकर गोसेवकों के चेहरे पर अलग ही रौनक थी।

आयोजनकर्ताओं के चेहरों पर संतुष्टि का भाव था

गायों की सेवा के लिए किए गए इस आयोजन के बाद आयोजनकर्ताओं के चेहरों पर संतुष्टि का भाव देखा गया। आयोजन में शामिल हुए लोगों का कहना था कि मूक प्राणियों के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। प्रकृति ने उनको हमे सेहतमंद रखने की नेमत बख्शी है तो वो हमें उसका प्रतिफल दे रहे हैं। ऐसे में हमें भी उनकी सेहत और पसंद ना पसंद का ख्याल रखना चाहिए। बहरहाल यह आयोजन आज भी लोगों की यादों में ताजा है।

 

 

 

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular