Sunday, June 30, 2024
Homeराजस्थानअगर आपको भी मोमोज खाना है पसंद तो हो जाए सावधान, शरीर...

अगर आपको भी मोमोज खाना है पसंद तो हो जाए सावधान, शरीर के लिए है खतरनाक

- Advertisement -

Side Effects Of Momos: आज कल भला मोमोज खआना किसको पसंद नही। बच्चों से लेकर बुढ़ो तक जंक फूड में सबकी पहली पसंद मोमोज बन गया है । स्कूल, कॉलेज, ऑफिस से लौटते वक्त आपने भी मोमोज जरूर खाएं होंगे।

लेकिन क्या आपको पता है कि सड़क किनारे मोमोज खाना आपके शरीर के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। आइए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि मोमोज किस तरीके से आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

मोमोज मैदा से बनाया जाता है

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं की मोमोज मैदा से बनाया जाता है। मैदा में बेंजोइल पेरोक्साइड (Benzoyl Peroxide), एजोडीकार्बोनामाइड (Azodicarbonamide) भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। मोमोज ज्यादा समय तक सॉफ्ट रहे इसके लिए इसमें एलोक्सन नाम का लिक्विड मिलाया जाता है। जो हमारी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैदा बनाने के लिए जो खास चीज उसमें मिलाई जाती है वह शरीर के लिए ठीक नहीं है।

यह शरीर के पैंक्रियाज (Pancreas) को नुकसान पहुंचाता है साथ ही डायबिटीज को भी बढ़ा देता है। वहीं मोमोज के साथ खाई जाने वाली लाल चटनी शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकती है। उसे खाने से आपको स्वाद तो काफी अच्छा मिलता है लेकिन बहुत तीखी होने की वजह से वह आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकती है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular