Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानप्रियंका की ड्रेस ठीक कर पति निक ने फैंस को किया इम्प्रेस,...

प्रियंका की ड्रेस ठीक कर पति निक ने फैंस को किया इम्प्रेस, वीडियो वायरल

- Advertisement -

जयपुर: (Nick jonas and priyanka chopra) बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनास के साथ भारत लौटी हैं। जिसके बाद से मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक प्रियंका लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें हाल ही में प्रियंका और निक नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट में शामिल हुए थे। जिसके बाद से प्रियंका और निक जोनस कि एक वीडियो इस समय तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही। जिसे इंटरनेट यूर्जस भी काफी पसंद कर रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

प्रियंका की केयर करते दिखे पति निक 

आपको बता दें कि नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्चिंग इवेंट में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने ‘दिल धड़कने दो’ के ‘गल्लां गूड़ियां’ गाने पर परफॉर्मेंस दिया। जैसे ही गाना खत्म हुआ प्रियंका और रणवीर स्टेज से नीचे उतरने लगे तभी। तभी तुरंत निक ने अपना हाथ प्रियंका की तरफ बढ़ाते हुए प्रियंका को स्टेज से नीचे ऊतारा। इतना ही नहीं निक, प्रियंका की ड्रेस भी ठीक करते नजर आए। जिसे देख वहां पर मौजूद लोग काफी इम्प्रेस हुए।

प्रियंका-निक की वीडियो यूर्जस ने किए कमेंट

इंटरनेट पर प्रियंका-निक की ये वीडियो वायरल होते ही। वीडियो में निक का प्रोटेक्टिव नेचर देख यूर्जस तरह-तरह के कमेंट कर कहे है। एक यूजर ने कमेंट कर निक को जेंटलमैन बताया।

तो वहीं दूसरे यूर्जर ने- ‘परफेक्ट हसबैंड’। तो वहीं एक अन्य यूर्जर ने, ‘प्रियंका चोपड़ा कितनी लकी हैं, उन्हें निक जैसा हसबैंड मिला है’ लिखा है।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular