Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानHusband Kidnap His And Beat Her : पति ने पत्नी का अपहरण...

Husband Kidnap His And Beat Her : पति ने पत्नी का अपहरण कर पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, उदयपुर।
Husband Kidnap His And Beat Her : शराबी पति ने मायके में रह रही पत्नी का अपहरण कर अपने दोस्तों की मदद से पेड़ से बांधकर बुरी तरह पिटाई किया। जब इस मामले की जानकारी महिला मायके वालों को लगी तो उन्होंने पहले उसे छुड़ाया और इसके बाद थाने में जाकर मामला दर्ज करा दिया है। यह मामला बांसवाड़ा जिले के अंबापुरा थाना क्षेत्र का है। पति ने खुद की पत्नी का अपहरण तब किया जब वो किसी काम से सहेलियों के साथ बाजार गई थीं। बताया जा रहा है कि पति और उसके दोस्त महिला को जीप में डालकर ले गए।

मारपीट करने पर ससुराल छोड़ रहने लगी मायके (Husband Kidnap His And Beat Her)

इस मामले में अंबापुरा थाने के एसआई गजवीर सिंह ने बताया कि कृष्णा डामोर की सात साल पहले केशू डामोर के साथ शादी हुई थी। पति को शराब की लत थी और वो आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। इससे तंग आकर पत्नी अपने नवाखेड़ा स्थित मायके आ गई। एक साल से वो अपनी मां के पास ही रह रही थी।

सरेबाजार पति ने की पत्नी की पिटाई

Husband Kidnap His And Beat Her
Husband Kidnap His And Beat Her

पीड़िता कृष्णा शुक्रवार को अपनी सहेली और पड़ोसी के साथ बाजार कुछ सामान खरीदने के लिए आई थी। इस दौरान उसका पति केशू और उसका मित्र मोहनलाल कटारा व अन्य वहां बाइक से पहुंचे। पति केशू ने पत्नी को सरेबाजार पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद एक जीप में उसे जबरन बैठाकर ले गए। (Husband Kidnap His And Beat Her)

महिला के साथ रास्ते में भी मारपीट की गई। पीड़िता का कहना है कि जीप में देवरानी मनीषा और सास सविता भी थीं। इन्होंने भी कृष्णा को थप्पड़ मारे। घर ले जाकर युवक ने अपनी पत्नी को पेड़ से बांध दिया और परिवार के सभी सदस्यों ने उसको पीटा। इस बीच सहेलियों ने कृष्णा के घर वालों को पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। मामले से अवगत होने के बाद वे उसके ससुराल गए और छुड़ा लाए। (Husband Kidnap His And Beat Her)

Read  More : Ukraine Defence Ministry Claims : हमने रूस के 1000 से ज्यादा सैनिक मार गिराए 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular