होम / Holi Celebration: जैसलमेर में BSF के जवानों ने सरहद पर बिखरे रंग, एक-दूसरे के साथ खेली होली

Holi Celebration: जैसलमेर में BSF के जवानों ने सरहद पर बिखरे रंग, एक-दूसरे के साथ खेली होली

• LAST UPDATED : March 24, 2024

India News Rajasthan ( इंडिया न्यूज ) Holi Celebration: सभी के जीवन में नए रंगों के आगमन की शुभकामनाओं के साथ देश-दुनिया में रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है। इस बीच देश के जवान भी सीमा पर होली का त्योहार धूमधाम से मना रहे हैं। बता दें कि जो सैनिक अपने परिवार से दूर हैं। उन्हें त्योहार के दौरान अपने घर की याद नहीं आनी चाहिए। इसका पूरा ख्याल रखा जाता है। जवानों की होली सेलिब्रेशन की एक ऐसी ही तस्वीर राजस्थान के जैसलमेर से आई है।

जवानों ने हर्षोल्लास से मनाई होली

सीमा पर बीएसएफ के जवान हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाते नजर आए।  जवानों ने न सिर्फ डीजे की धुन पर खूब डांस किया। बल्कि अपने साथियों के साथ खूब मस्ती भी की। बीएसएफ के डीआइजी योगेन्द्र सिंह राठौड़ भी इस होली उत्सव कार्यक्रम का हिस्सा बने।

मिठाई खिलाकर दी बधाई

इस दौरान अधिकारियों ने जवानों को न सिर्फ अपने हाथों से रंग लगाया बल्कि मिठाई भी खिलाई। जवानों ने अफसरों को कंधे पर उठाकर भारत माता के जयकारे लगाए। पाकिस्तान को संदेश दिया कि भले ही हम मौज कर रहे हैं। लेकिन हम 24 घंटे अलर्ट पर हैं।  जवानों का कहना है कि होली खूबसूरत रंगों का त्योहार है।  बीएसएफ एक लघु भारत है और हम सभी धर्मों के सैनिकों और अधिकारियों के साथ होली मना रहे हैं।

Also Read: Rajasthan Politics: राजस्थान में कांग्रेस और RLP लड़ेगी साथ, हनुमान बेनीवाल की पार्टी को मिली ये सीट

Also Read: Rajasthan Weather: राजस्थान में कहीं सताएगी गर्मी तो कहीं होगी बारिश, जानें होली के बाद मौसम का मिजाज

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox