Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानHajj Pilgrimage 2022 : इस साल 65 साल से अधिक आयु वालों...

Hajj Pilgrimage 2022 : इस साल 65 साल से अधिक आयु वालों को नहीं हज यात्रा की अनुमति

इस साल का हज उन लोगों के लिए खुला है, जिनकी उम्र 65 वर्ष से कम है और उन्होंने सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अनुमोदित मुख्य कोविड -19 टीकाकरण प्राप्त किया है।

- Advertisement -

Hajj Pilgrimage 2022

इंडिया न्यूज़, जयपुर।
Hajj Pilgrimage 2022 : इस साल हज यात्रा के लिए 65 साल से कम उम्र के ही आवेदक जा सकेंगे। इससे अधिक आयु के आजमीन के आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। सऊदी अरब सरकार की नई गाइड लाइन के बाद भारतीय हज कमेटी ने जारी किए नए दिशा-निर्देशों में ये जानकारी दी है। (Hajj Pilgrimage 2022)

Also Read : Rashtriya Swayamsevak Sangh Rajasthan : सामाजिक समरसता के प्रति सदैव सकारात्मक रहे बैंसला : संघ

हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद याकूब शेख (Yacob Sheikh) ने हज यात्रा को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें बताया गया है कि सऊदी अरब सरकार के हज और उमराह मंत्रालय ने नई घोषणा की है कि इस साल का हज विशेष शर्तों के साथ पूरा किया जाएगा। शर्तों का ब्यौरा भी जारी किया गया है। (Hajj Pilgrimage 2022)

सभी तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करना जरूरी

इस साल का हज उन लोगों के लिए खुला है, जिनकी उम्र 65 वर्ष से कम है और उन्होंने सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अनुमोदित मुख्य कोविड -19 टीकाकरण प्राप्त किया है। आजमीन ए हज को प्रस्थान के 72 घंटों के भीतर किए गए परीक्षण से एक नकारात्मक कोविड-19 पीसीआर परीक्षा परिणाम प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। सऊदी मंत्रालय ने भी निर्देश दिया है कि सभी तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करना चाहिए और हज का फर्ज अदा करते समय अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सभी एहतियाती उपायों का पालन करना चाहिए। (Hajj Pilgrimage 2022)

आवेदन वापस लेने की भी है अनुमति

भारतीय हज कमेटी ने सऊदी अरब की सरकार द्वारा जारी स्थिति को देखते हुए कई निर्देश जारी किए है। इनमें 65 वर्ष से अधिक आयु के सभी हज आवेदक (30 अप्रैल 2022 तक) हज 2022 के लिए अपात्र होंगे। इसके परिणाम स्वरूप उन महिला तीर्थ यात्रियों की हज सीट भी रद्द कर दी जाएगी, जिनकी मेहरम 30 अप्रैल 2022 को 65 वर्ष से अधिक आयु की होगी। नए हज आवेदन इच्छुक तीर्थ यात्रियों द्वारा 9 अप्रैल 2022 से 22 अप्रैल तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं। मशीन से पढ़ने योग्य वैध भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट 22 अप्रैल 2022 से पहले जारी किया गया है और 31 दिसंबर 2022 तक वैध हो। हज आवेदकों को हज 2022 के लिए अपने आवेदन वापस लेने की भी अनुमति है, यदि वे नए दिशा निर्देशों के कारण जाने के इच्छुक नहीं हैं। (Hajj Pilgrimage 2022)

Also Read : Murder of Elder Brother : कुल्हाड़ी से हमला कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

Also Read : Fake Army Officer : फर्जी आर्मी अफसर बन 50 महिलाओं से बनाए शारीरिक संबंध, दो का मर्डर किया

Also Read : Road Accident in karauli : कैला देवी के दर्शन करके लौट रहे परिवार के 5 साल के बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Also Read : MACT Court : दुर्घटना में मरे परिचालक के परिजनों को 56.45 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति देने के आदेश

Also Read : Corona Update 10 April 2022 : राजस्थान के चार जिलों में मिले चार नए कोरोना संक्रमित

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular