होम / हार गए थे अपना पहला विधानसभा चुनाव, CM के तौर पर आशोक गहलोत पूरा करेंगे अपना तीसरा कार्यकाल

हार गए थे अपना पहला विधानसभा चुनाव, CM के तौर पर आशोक गहलोत पूरा करेंगे अपना तीसरा कार्यकाल

• LAST UPDATED : May 4, 2023

India News (इंडिया न्यूज़)Politics News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपना 72वां जन्मदिन मनाया। लेकिन क्या आप जानते है कि आशोक गहलोत का जन्म कब और कहां हुआ। गहलोत ने आपना पहला चुनाव कब जीता और कैसे जीता। तो आइए जानते है आशोक गहलोत से जुड़े कुछ आनसुनी बाते। सीएम गहलोत का जन्म 3 मई 1951 को राजस्थान के जोधपुर शहर के महामंदिर क्षेत्र के एक साधारण से परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम बाबू लक्ष्मण सिंह गहलोत था, जो एक जादूगर थे। बता दें कि अशोक गहलोत अपनी जीतोड़ मेहनत से प्रदेश और देश की राजनीति में अपना अलग और खास स्थान बनाया हैं। गहलोत 50 साल के राजनीतिक जीवन में जो मुकाम हासिल किये हैं वो बाकी नेताओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। सीएम अशोक गहलोत छात्र जीवन से ही महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर समाज सेवा से जुट गए थे। इंदिरा गांधी के कहने पर ही गहलोत कांग्रेस में आए और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

बाइक पर घूम घूम कर छात्रों को एनएसयूआई से जोड़ने का काम

छात्र राजनीति में आने के बाद सीएम अशोक गहलोत राजस्थान एनएसयूआई के पहले अध्यक्ष बने और उन्होंने अपनी बाइक पर घूम घूम कर छात्रों को एनएसयूआई से जोड़ने का काम किया। ये वो दौर था जब देश में आपातकाल के हालात थे, और इसी दौरान कांग्रेस ने अशोक गहलोत को पहली बार जोधपुर के सरदारपुरा से विधानसभा का टिकट दिया था। आपको बता दें कि वह अपना पहला चुनाव हार गए थे। लेकिन बताया जाता है कि आशोक गहलोत अपना पहला विधानसभा चुनाव अपनी मोटरसाइकिल बेचकर कर लड़े थे और आज अशोक गहलोत मुख्यमंत्री के तौर पर ये तीसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी गहलोत की कार्यशैली थी पसंद

आशोक गहलोत को कार्य से बड़े-बड़े नेता और मंत्री बहुत खुश रहते थे इन में से एक पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का भी मान शामिल है, जोकि अशोक गहलोत की कार्यशैली से इतना ज्यादा प्रभावित थीं कि उन्होंने विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद उन्हें 1980 में जोधपुर से लोकसभा का टिकट दिया। गहलोत के करीबी बताते हैं कि तब भी अशोक गहलोत ने अपने एक करीबी मित्र की मोटरसाइकिल पर घूम घूम कर पूरे जोधपुर शहर में प्रचार किए थे। पहली बार अशोक गहलोत ने बड़े अंतर से लोकसभा का चुनाव जीतकर राजनीतिक पंडितों को हैरान कर दिया था और इसके साथ ही सीएम अशोक गहलोत की दिल्ली के संसद भवन में एंट्री हुई थी।

गहलोत ने कब-कब जीते लोकसभा चुनाव

  • 1980 में लोकसभा चुनाव अशोक गहलोत जीते।
  • 1985 में लोकसभा चुनाव अशोक गहलोत जीते।
  • 1990 में जसवंत सिंह बिश्नोई से अशोक गहलोत हारे।
  • 1991 में लोकसभा चुनाव अशोक गहलोत जीते।
  • 1996 मे अशोक गहलोत ने जसवंत सिंह को हराया।
  • 1998 में मध्यवर्ती चुनाव में अशोक गहलोत ने बड़ी जीत हासिल की है।

गहलोत ने कब-कब जीते विधानसभा चुनाव 

  • गहलोत ने 8 साल बाद 1998 में राजस्थान की राजनीति में कदम रखा और सरदारपुरा सीट से विधानसभा चुनाव जीते। इसी चुनाव में अशोक गहलोत को पहली बार मुख्यमंत्री बनाया गया था। मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए गहलोत ने पूरे 5 साल का कार्यकाल पूरा किया था।
  • 2003 के विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत ने बीजेपी के महेंद्र झाबक को 24000 वोटों से हराया इस बार बीजेपी की सरकार बनी थी।
  • 2008 के विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत ने बीजेपी के राजेंद्र गहलोत को 16 हजार वोट से हराया और दूसरी बार मुख्यमंत्री बने।
  • 2013 में अशोक गहलोत ने बीजेपी के शंभू सिंह खेतासर को 18000 वोटों से हराया बीजेपी की सरकार बनी।
  • 2018 में अशोक गहलोत ने बीजेपी के शंभू सिंह खेतासर को 48000 वोटों से हराया और तीसरी बार मुख्यमंत्री बने।
SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox