Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानGovind Singh Dotasara पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह व भाजपा प्रदेशअध्यक्ष ने...

Govind Singh Dotasara पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह व भाजपा प्रदेशअध्यक्ष ने साधा निशाना

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नागौर:

Govind Singh Dotasara : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा(Govind Singh Dotasara) द्वारा महाराणा प्रताप और अकबर के बीच युद्ध को सत्ता का संघर्ष बताने के बयान पर सियासत तेज होती नजर आ रही है। वहीं अब बीजेपी के नेताओं ने भी डोटासरा को इस मामले पर घेरना शुरु कर दिया है। बीजेपी के सांसद से लेकर प्रदेशाध्यक्ष ने ट्विट कर डोटासरा से माफी मांगने को कहा है।

बता दें कि कल यानि गुरुवार को डोटासरा ने अपने नागौर जिले के दौरान कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए बयान दिया था कि भाजपा ने अपनी सत्ता में विद्या भारती की तर्ज पर पाठ्यक्रम बनवाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हुई लड़ाई को धार्मिक लड़ाई बताकर पाठ्यक्रम में शामिल करवा रखा था। लेकिन यह सत्ता का संघर्ष था।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी किया ट्वीट (Govind Singh Dotasara)

वहीं इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी डोटासरा पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा कि मुगल चले गए पीछे कांग्रेसी एजेंट को छोड़कर जो मातृभूमि के सम्मान की लड़ाई को सत्ता से जोड़ते हैं। उन्होंने राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से सवाल करते हुए लिखा कि राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा किस आधार पर कह रहे हैं कि राजस्थान के माथे के तिलक महाराणा प्रताप ने अकबर से सत्ता के लिए युद्ध किया था?

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी साधा निशाना (Govind Singh Dotasara)

वहीं केंद्रीय मंत्री के ट्वीट के अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी ट्वीट कर डोटासरा पर निशाना साधा। पूनिया ने ट्वीट कर लिखा कि कि महाराणा प्रताप का अकबर के साथ युद्ध सत्ता संघर्ष नहीं बल्कि राष्ट्रवाद की लड़ाई थी। डोटासरा जी आप पहले भी इस मामले पर विवादित बयान दे चुके हैं, आखिर मुस्लिम वोटों को खोने का इतना डर क्यों है, आपकी कांग्रेस पार्टी को।

Also Read : Nagaur Gangrape Victim Dies गैंगरेप पीड़िता ने जयपुर SMS अस्पताल में तोड़ा दम, 8 दिन से थी वैंटिलेटर पर

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular