होम / Governor Kalraj Mishra ने कहा-प्राचीन ज्ञान की आधुनिक संदर्भों में पुनर्व्यायाख्या करने की आवश्यकता

Governor Kalraj Mishra ने कहा-प्राचीन ज्ञान की आधुनिक संदर्भों में पुनर्व्यायाख्या करने की आवश्यकता

• LAST UPDATED : March 30, 2022

इंडिया न्यूज़, जयपुर।
Governor Kalraj Mishra : हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान की किशनगढ़ में आयोजित संस्कृति संस्कार विज्ञान कार्यशाला के समापन समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने प्राचीन ज्ञान की आधुनिक संदर्भों में पुनर्व्याख्या करने की आवश्यकता बताई। (Governor Kalraj Mishra)

Also Read : Corona Update 30 March 2022 : राजस्थान में कोरोना के 19 नए मरीज, जोधपुर में एक संक्रमित की मौत

राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) मंगलवार को किशनगढ़ के आरके कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया गया था। इस तीन दिवसीय संस्कृति संस्कार विज्ञान कार्यशाला का मंगलवार को समापन था। इसमें राज्यपाल मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्राचीन भारतीय ज्ञान परम्परा में तंत्र-मंत्र-कर्मकाण्ड की विशेष भूमिका रही है। ये वर्तमान में भी अतिप्रासंगिक है। विभिन्न आध्यात्मिक धाराओं ने उपनिषदों की आदर्शों के अनुसार व्याख्या की है। प्राचीन ज्ञान की आधुनिक संदर्भों में पुनव्र्याख्या करने की आवश्यकता है। संस्कृति, संस्कार और विज्ञान की कार्यशालाओं के माध्यम से इन विषयों पर निरन्तर विमर्श होना चाहिए। इससे नई पीढ़ी प्राचीन भारतीय संस्कृति के वैज्ञानिक पक्ष को जान पाएगी। (Governor Kalraj Mishra)

वेद विश्व के प्रथम धर्म शास्त्र

राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने कहा कि भारतीय संस्कृति समन्वय और सन्तुलन पर जोर देती है। सुरक्षा, सहयोग एवं सहिष्णुता भारतीय संस्कृति के सबसे उदार पक्ष हैं। समाज द्वारा लंबे समय तक धारण किए गए मूल्य संस्कार बनते हैं। ये संस्कार अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का मार्ग प्रशस्त करते है। वैदिक ऋचाएं ज्ञान, आध्यात्म एवं दार्शनिकता का चरम है। वेद विश्व के प्रथम धर्म शास्त्र हैं। वेदों में पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखा गया है। आधुनिक विज्ञान पर्यावरण के बारे में अब चिंता कर रही है। वेद विश्व की समस्त प्राचीन संस्कृतियों का मूल आधार रहे है। (Governor Kalraj Mishra)

श्याम शरण महाराज ने कहा-विश्व में भारतीय संस्कृति की हुई पहुंच

राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने कहा कि वैदिक संस्कृति को आत्मसात करने पर जीवन के रहस्य खुलते जाते है। आदर्श जीवन मूल्यों से जीवन को पोषित करना पूर्णतः विज्ञान सम्मत है। सोलह संस्कारों से व्यक्ति के जीवन से नकारात्मकता समाप्त हो जाती है। कुटिलता, झूठ एवं भ्रम से दूर रहने वाले सद्गुणों के पुंज को ब्राह्मण कहा गया है। निम्बार्कपीठ के श्याम शरण महाराज (Shyam Sharan Maharaj) ने कहा कि वैदिक संस्कृति सभी को जीवन की शिक्षा देती है। भारतीय संस्कृति त्रिकाल संध्या के साथ सूर्योदय की उपासना करने पर बल देती है। भारतीय व्यक्ति विदेशों में जाने पर अपने साथ मंदिर एवं सस्कृति भी लेकर जाते है। इससे पुरे विश्व में भारतीय संस्कृति की पहुंच हुई है। इस कार्य को आगे बढ़ाने में निम्बार्कपीठ पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। (Governor Kalraj Mishra)

प्रो. आनन्द भालेराव ने कहा- भारतीय संस्कृति विश्व की प्रथम, दिव्य एवं सर्वोच्च संस्कृति

राजस्थान केंद्रीय विश्व विद्यालय (Rajasthan Kendriya Vishwavidyalaya) के कुलपति प्रो. आनन्द भालेराव (Anand Bhalerao) ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की प्रथम, दिव्य एवं सर्वोच्च संस्कृति है। सांस्कृतिक मोर्चे पर परिवर्तन के दौर से विश्व गुजर रहा है। भारतीय संस्कृति ईश्वर के साथ तादात्मय स्थापित करने के कई मार्ग प्रदान करती है। समारोह में प्रो. विनोद कुमार शर्मा (Vinod Kumar Sharma), हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक श्री गुणवंत सिंह कोठारी (Shri Gunwant Singh Kothari) सहित विद्वत गण उपस्थित रहे। (Governor Kalraj Mishra)

Also Read : Fake Lieutenant Colonel : गिरफ्त में आया फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल, सेना के कई फर्जी आईडी व फर्जी सर्टिफिकेट बरामद

Also Read : Dausa Female Doctor Suicide Case डॉक्टर्स उतरे विरोध में, आज निजी व सरकारी अस्पतालों में कार्य बहिष्कार

Also Read : Rajasthan Day 2022 राजस्थान दिवस पर स्मारकों और संग्रहालयों पर आज मिलेग फ्री प्रवेश

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox