इंडिया न्यूज, सवाई माधोपुर:
Gangrape Accused Arrested : बौंली थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा से सामुहिक दुष्कर्म के अजीबोगरीब प्रकरण में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल पीड़ित छात्रा मुख्य आरोपी की पत्नी भी रही है। अजीब वारदात की कहानी 2019 में शुरू हुई। पीड़िता द्वारा दी गयी रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी मुबिन पेशे से सरकारी अध्यापक है जो उसके पडोस में रहता था। होम ट्यूशन के दौरान आरोपी शिक्षक ने पीड़िता को प्रेमजाल में फंसा कर ब्लेकमेलिंग शुरू की और लगातार ज्यादती करता रहा। पीड़िता ने आरोपी के दो साथियों पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट सौंपी थी।
पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि पीड़िता व मुख्य आरोपी अलवर निवासी मुबिन का निकाह 15 जनवरी 2021 में हुआ था। जिसके बाद 23 अगस्त 2021 को दोनों के बीच तलाक भी हो गया था। 15 नवंबर 2021 को पीड़िता की रिपोर्ट पर बौंली थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को अलवर से गिरफ्तार कर लिया है। बहरहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। (Gangrape Accused Arrested)