Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानGangrape 6 Accused Arrested ऑटो चालक और उसके साथियों ने नशीला पदार्थ...

Gangrape 6 Accused Arrested ऑटो चालक और उसके साथियों ने नशीला पदार्थ पीला किया था सामूहिक दुष्कर्म

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, धौलपुर:

Gangrape 6 Accused Arrested : राजस्थान के धौलपुर से एक 25 साल की युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती के साथ एक आटो चालक और उसके दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आटो चालका उसे आटो में बैठा कर सुनसान जगह ले गया। जहां उसने अपने कुछ साथियों को बुला कर उसके साथ इस घटना का अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला (Gangrape 6 Accused Arrested)

जानकारी के अनुसार पीड़िता धौलपुर के ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली है। वह शहर में रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। वह शहर में किराए के मकान में रहती है। वह 12 फरवरी को शाम के समय सब्जी लेने के लिए जा रही थी। जहां उसने एक आटो लिया। लेकिन जब युवती ने आटो वाले को रोकने के लिए कहा तो उसने आटो नहीं रोका।

आटो चालक आटो में लगे स्पीकर की आवज तेज कर उसे सुनसान जगह पर ले गया। ताकि चिलाने पर भी लड़की की आवाज बाहर न जा सके। इस बीच आटो चालक ने फोन कर अपने पांच अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद उन्होंने युवती को नशीला पदार्थ पिला उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में (Gangrape 6 Accused Arrested)

दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी। वहीं पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती की निशानदेही और आटो पर लिखे महाकाल की मदद से पुलिस ने सभी आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अभय कमांड की मदद से आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। (Gangrape 6 Accused Arrested)

Also Read : 13 Year Old Minor Raped आरोपी डरा धमकाकर करता डेढ़ साल तक दुष्कर्म

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular