Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानGang Rape : पांच युवकों ने शौच करने गई नाबालिग से...

Gang Rape : पांच युवकों ने शौच करने गई नाबालिग से किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, सवाई माधोपुर।

Gang Rape : पांच युवकों ने शौच करने गई एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता गुरुवार रात को शौच करने गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे दबोच लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। यह घटना सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर इलाके का है।

पीड़िता की हालत है गंभीर Gang Rape 

पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। उधर, सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद ग्रामीणों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मलारना डूंगर इलाके में गुरुवार रात को एक नाबालिग बालिका शौच करने गई थी।

Gang Rape इसी दौरान पांच आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और बलपूर्वक खेत में ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की जानकारी मिलने परिजनों ने पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। इधर, वारदात की जानकारी लगते ही अस्पताल के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश कर दी है शुरू Gang Rape

दूसरी ओर मामले की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजोरिया और महिला थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म करने वाले पांचों आरोपी गांव के ही हैं। पीड़िता ने पुलिस को तीन आरोपियों के नाम बता दिए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Gang Rape
वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि बालिका के साथ दुष्कर्म के वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस शीघ्र गिरफ्तार कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दे अन्यथा इस मामले को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। (Gang Rape)

Also Read : Minor Dalit Girl Gang Raped byhttps://indianewsrajasthan.com/rajasthan/minor-dalit-girl-gang-raped-by-bike-riders/ Bike Riders : नाबालिग दलित छात्रा का बाइक सवारों ने किया गैंगरेप

Also Read : Compulsory of RTPCR Removed : कुवैत से आने व जाने के लिए प्रवासियों को नहीं करवानी पड़ेगी कोविड जांच

Connect With Us : TwitterFacebook

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular