Femina Miss India 2023 Winner: राजस्थान की 19 साल की नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) ने ‘फेमिना मिस इंडिया 2023’ (Femina Miss India 2023) का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं, श्रेया पूंजा को फर्स्ट रनर-अप रहीं जबकि सेकंड स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग को घोषित किया गया है। नंदिनी को सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया है। बता दें कि सिनी शेट्टी पिछले साल की मिस इंडिया रहीं थीं। वहीं ‘फेमिना मिस इंडिया 2023’ का आयोजन मणिपुर में किया गया था। इसमें 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
बता दें कि मॉडलिंग के साथ-साथ नंदिनी गुप्ता पढ़ाई में भी बहुत होशियार हैं। उन्होंने संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। वहीं फिलहाल वो लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। उनके बारे में बताया जाता है कि जब वो महज 10 साल की थीं, तभी उन्होंने ‘फेमिना मिस इंडिया’ के खिताब को अपने नाम करने का सपना देखा था, वहीं 19 साल की उम्र में उन्होंने इस सपने को सच कर दिखाया है।
चलिए अब इस बीच हम आपको बताते है नंदिनी गुप्ता के बारे में और कहा की रहने वाली हैं। नंदिनी गु्प्ता राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। वहीं इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की है। वहीं बहुत पहले से नंदिनी गुप्ता के अंदर मॉडलिंग को लेकर पैशन रहा है, जिसने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया गया है।