Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानElection result : पांच राज्यों में भाजपा की बढ़त पर अलवर में...

Election result : पांच राज्यों में भाजपा की बढ़त पर अलवर में ढोल-नगाड़ों पर झूमें कार्यकर्ता

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, अलवर।
Election result : देश के पांच राज्यों में चुनाव परिणामों में भाजपा (BJP) को मिल रही बढ़त को देखते हुए भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। अलवर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल (Banwari Lal Singha) के यहां जश्न मनाया। (Election result)

दरअसल पूर्व विधायक सिंहल को मथुरा विधानसभा की पांच सीटो की जिम्मेदारी भाजपा प्रदेश द्वारा सौंपी गई थी। जिसमें भाजपा ने मथुरा की सभी पांचों सीटों पर कब्जा जमाया है। इस पर अलवर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंहल के आवास पर पहुंच सिंहल का माला व पगड़ी पहना कर स्वागत किया। यहां आतिशबाजी के साथ ढोल-नगाड़ों पर जम कर डांस किया और एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। (Election result)

इस मौके पर सिंहल ने कहा पूरे देश मे मोदी जी और योगी जी के काम को देख कर जनता ने भरोसा किया है। यूपी में योगी जी ने जिस तरह गुंडा राज खत्म किया है। उसी तरह आगामी विधानसभा राजस्थान के चुनावों में भी गहलोत सरकार को हटाकर गुंडाराज खत्म करेंगे। (Election result)

Also Read : Board Exams in Rajasthan : राजस्थान में बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से होंगी शुरू

Also Read : Rajasthan Legislative Assembly Session : विधानसभा में BJP का हंगामा, धारीवाल ने सदन में मांगी माफी

Also Read : Rajasthan Weather Update 10 March 2022 : राजस्थान के कई जिलों में बारिश की चेतावनी

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular