Monday, July 8, 2024
Homeराजस्थानDr. Archana Sharma Suicide Case में पुलिस ने भाजपा नेता हरकेश मटलाना...

Dr. Archana Sharma Suicide Case में पुलिस ने भाजपा नेता हरकेश मटलाना को किया गिरफ्तार

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, दौसा:

Dr. Archana Sharma Suicide Case में पुलिस की कार्रवाई अभी भी जारी है। हालांकि इस मामले के मुख्य आरोपी को अभी तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है। लेकिन एसआईटी व स्पेशल पुलिस टीम ने भाजपा नेता हरकेश मटलाना को गिरफ्तार किया है।

इससे पहले भी पुलिस भाजपा प्रदेश मंत्री पूर्व विधायक जितेंद्र गोठवाल समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि मुख्य आरोपी शिवशंकर जोशी अभी गिरफ्तार नहीं हो सका है। पुलिस आरोपी की तलाश में कई राज्यों में जगह-जगह दबिश देकर उसे गिरफ्तार करने प्रयास कर रही है।

मुख्य आरोपी बल्या जोशी की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी बल्या जोशी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वह अभी भी फरार चल रहा है। लेकिन उसे पकड़ने के लिए पुलिस की एक दर्जन टीमें देश के कई राज्यों में तलाश कर रही हैं। इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता जितेंद्र गोठवाल समेत कई लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। वहीं शिवशंकर जोशी को मुख्य आरोपी बनाया गया था।

जाने क्या है पूरा मामला

बता दें कि हाल ही में लालसोट में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद महिला के परिवार वालों ने उस हॉस्पिटल की डॉ. अर्चना शर्मा(Dr. Archana Sharma) पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद डॉ. अर्चना(Dr. Archana Sharma) डिप्रेशन में आ गई थी। और मंगलवार सुबह 11 बजे उन्होंने आत्महत्या कर ली। बता दें कि डॉ. अर्चना और उनके पति डॉ. सुनीत उपाध्याय का लालसोट में ही आनंद हॉस्पिटल है।

जहां लालसोट के खेमावास का एक निवासी अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल लेकर आया था। लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद उसके परिवार ने डाक्टर पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की और हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन किया था। उन्होंने इसको लेकर थाने में मामला भी दर्ज करवा दिया। जिसके बाद डाक्टर ने सुसाइड कर लिया था।

ये भी पढ़ें : Kota में दुष्कर्म पीड़िता के भाई का अपहरण, रेप के आरोपी ने ही किया किडनैप

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular