Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानजयपुर में डॉक्टर्स का विरोध प्रदर्शन जारी,लड़ेंगे आर पार की जंग

जयपुर में डॉक्टर्स का विरोध प्रदर्शन जारी,लड़ेंगे आर पार की जंग

- Advertisement -

Jaipur: राइट टू हेल्थ बिल (Right to Health Bill) को लेकर राजस्थान में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी। राजधानी के जयपुर में डॉक्टर्स की बड़ी रैली (Mega Rally) आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि रैली के लिए जयपुर में राजस्थान के डॉक्टर्स जुटेंगे। रैली में करीब 20 हजार से ज्यादा डॉक्टर्स और उनके परिजनों के शामिल होने का दावा किया गया है। रैली रेजिडेंट डॉक्टर्स हॉस्टल से शुरू होगी। उसके बाद वह अलग-अलग मार्गों से होते हुए फिर आरडी हॉस्पिटल पहुंचेगी। वहीं डॉक्टर्स इस मुद्दे पर किसी तरह का भी समझौता करने को तैयार नहीं है। उनकी एक ही मांग है कि ये बिल वापस होना चाहिए। अन्यथा राजस्थान में इसके खिलाफ खूब आंदोलन होगा।

सीएम गहलोत ने करी डॉक्टर के अधिकारियों से बातचीत

वहीं राइट टू हेल्थ बिल को लेकर डॉक्टर्स और सरकार में चल रहे टकराव के मद्देनजर सीएम अशोक गहलोत ने सीएमआर में चिकित्सा विभाग और पुलिस तथा प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ अहम बैठक की है। दिल्ली से जयपुर पहुंचते ही सीएम अशोक गहलोत ने डॉक्टर्स की रैली को लेकर अधिकारियों से पूरा फीडबैक लिया। करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में सीएम अशोक गहलोत ने अधिकारियों को डॉक्टर्स के साथ वार्ता जारी रखने के निर्देश दिए। वहीं रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था पुख्ता बनाए रखने को कहा गया है।

लड़ाई के मूड में है डॉक्टर्स

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में चिकित्सक राइट टू हेल्थ बिल का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। गहलोत सरकार ने डॉक्टर्स के तमाम विरोध के बावजूद पिछले दिनों विधानसभा में इस बिल को पारित कर दिया गया था। उसके बाद से राजस्थान के चिकित्सक समुदाय में गुस्सा फूट पड़ा और वे आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए। इससे राजस्थान की चिकित्सा व्यवस्थाए चरमरा चुकी है। हजारों ऑपरेशन रोजना टले जा रहे हैं। वहीं गंभीर बीमारियों के मरीज मारे-मारे फिर रहे हैं।

यह भी पढ़े: Chaitra Navratri 2023 : नवरात्रिओं में इन चीजों का करें दान,हो जाएंगी सारी परेशानी दूर

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular