होम / राजेंद्र गहलोत का डीडवाना दौरा, बोले- सीएम गहलोत को सपनों में भी भाजपा से डर  

राजेंद्र गहलोत का डीडवाना दौरा, बोले- सीएम गहलोत को सपनों में भी भाजपा से डर  

• LAST UPDATED : May 14, 2022

इंडिया न्यूज़, Didwana News: राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत आज दिल्ली से रेल मार्ग के माध्यम से डीडवाना पंहुचे। जहां भाजपा प्रत्याशी रहे जितेंद्र सिंह जोधा के आवास पर पंहुचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इस दौरान राजेंद्र गहलोत ने प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल नजर आ रही है। प्रदेश में हाल में हुए साम्प्रदायिक दंगो को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते 3 सालों में प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

मजबूत कानून व्यवस्था देने में विफल रहे सीएम गहलोत

मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि गृह मंत्री होते हुए भी कानून व्यवस्था पर नियंत्रण नहीं है प्रदेश में अराजकता का माहौल है। आम आदमी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। सरकार की नित और नियति पर भरोसा नहीं है।

मजबूत कानून व्यवस्था देने में मुख्यमंत्री गहलोत विफल रहे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सपने में भी भाजपा और संघ आते है। अशोक गहलोत अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए भाजपा और संघ पर आरोप लगा रहे है।

सिमटती और सिकुड़ति जा रही है कांग्रेस

राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि व्यवस्था सुधारने की बजाय छोटी मोटी घटनाओं को सांप्रदायिक घटनाओं का रंग देकर भाई को भाई से लड़ा रहे है। प्रदेश और देश का माहौल खराब करने में स्वयं कांग्रेस और कांग्रेस के लोगों का हाथ है।

वहीं राजेन्द्र गहलोत ने कांग्रेस के उदयपुर में जारी चिंतन शिविर को लेकर बोलते हुए कहा कि यह उनकी पार्टी का कार्यक्रम है वो चिंता करे चिंतन करे मनन करे और देखे की 1952 से लेकर 2022 तक कांग्रेस पार्टी सिमटती और सिकुड़ति जा रही है।

कांग्रेस को चिंता कि उनकी कुर्सी कैसे बचे

आज आम मतदाता समझदार हो गया है वो राष्ट्र के लिए सोचता है। सामाजिकता के लिए सोचता है। देश मे रोजगार कैसे मिले देश का विकास कैसे होगा। हमारी सीमाओं की रक्षा कैसे होगी और कौन व्यक्ति कर सकता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते आठ वर्षों में मजबूत नेता के रूप में उभरे है जो भारत के ही नहीं विश्व में उभरे है।

जनता सोचती है हमारा भविष्य और भारत  का भविष्य मोदी के हाथों में सुरक्षित है। यही वजह है कि कांग्रेस को चिंता हो रही है कि उनकी कुर्सी कैसे बचे। यही सोचकर चिंतन कर रहे है। सही दिशा में चिंतन करेंगे तो राष्ट्रहित में होगा।

सरकार का उद्देश्य हर व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना

मंहगाई के मुद्दे पर बोलते हुए कहा की वर्तमान में विश्व व्यापी असर है थोड़ा बहुत आर्थिक स्थिति पर दबाव पड़ा है। भारत आज भी दूसरे देशों की तुलना में आज अच्छी स्थिति में है। आर्थिक स्थितियों सुधारने के लिए वोकल से लोकल हो या स्वदेशी उधोग धंधों में आत्मनिर्भरता बढ़ रही है।

सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम छोर पर बेठे उपेक्षित वर्गों के व्यक्ति को मुख्यधारा में केसे जोड़ा जाए कैसे आगे लाया जाए और राष्ट्रधारा में जोड़ा जा सके। डीडवाना में प्रेस कांफ्रेंस के बाद राजेंद्र गहलोत छोटी खाटू पहुंचें और यहां पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से मुलाकात की। वहीं डीडवाना प्रवास के बाद गहलोत रेल मार्ग से जोधपुर के लिए रवाना हुए।

ये भी पढ़ें : Congress Chintan Shivir: सोनिया गांधी बोली- पार्टी में सुधारों, संगठनात्मक परिवर्तनों की सख्त जरूरत

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox